{"_id":"9ca41572c2b0808bd1a5dac63e142bef","slug":"coordinating-the-administration-counting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतगणना की तैयारी में जुटा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतगणना की तैयारी में जुटा प्रशासन
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर
Updated Sun, 25 Oct 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चौथे और आखिरी चरण के मतदान एवं उसके बाद होने वाली मतगणना की तैयारी में जिला प्रशासन जुट गया है। मतगणना के लिए प्रत्येक टेबुल पर चार कर्मचारी लगाए जाएंगे। मतगणना में बारह-बारह घंटे के शिफ्ट में कर्मचारी लगाए जाएंगे।
त्रिस्तरीय पंचायत के तहत जिले में पहले क्षेत्र और जिला पंचायत सदस्य के लिए चुनाव कराया जा रहा है। इसके तहत तीन चरणों का मतदान समाप्त हो चुका है।
9 अक्तूबर को सैदपुर, सादात, जखनिया और मनिहारी तथा दूसरे चरण में जमानिया, करंडा, रेवतीपुर और भांवरकोल विकास खंड में 13 अक्तूबर को मतदान कराया जा चुका है। इसके अलावा 17 अक्तूबर को सदर, बिरनो, करंडा और देवकली ब्लाक में भी मतदान संपन्न होने के बाद अब चौथे और अंतिम चरण के चुनाव की तैयारी में प्रशासन जुट गया है।
29 अक्तूबर को मुहम्मदाबाद, कासिमाबाद, मरदह और बाराचवर ब्लाक में चुनाव होगा। इस चुनाव को लेकर प्रशासन काफी गंभीर है। चौथे और अंतिम चरण के चुनाव के बाद पहली नवंबर को होने वाली मतगणना की तैयारी भी जोर-शोर से चल रही है। मतगणना के लिए सभी 16 विकास खंड में 116 सहायक रिटर्निंग अधिकारी तैनात होंगे।
विज्ञापन
इसमें सबसे ज्यादा एआरओ सैदपुर ब्लाक में 9 लगेंगे, जबकि जखनिया, मनिहारी, जमानिया, सदर, मुहम्मदाबाद, कासिमाबाद और बाराचवर में आठ-आठ एआरओ मतगणना कार्य की निगरानी करेंगे।
इसके अलावा सादात, भदौरा, देवकली, मरदह में 7-7, रेवतीपुुर, भांवरकोल और बिरनो में 6-6 तथा करंडा में 5 एआरओ मतगणना कार्य पर नजर रखेंगे।
मतगणना के लिए लगने वाली प्रत्येक टेबुल पर एक मतगणना पर्यवेक्षक के अलावा तीन गणना सहायक और एक अतिरिक्त गणना कर्मी लगेगा। चौथे और अंतिम चरण के मतदान के लिए पर्यवेक्षक का आगमन सोमवार को यहां हो जाएगा। बताया गया है कि इस चरण में लगने वाले पर्यवेक्षक ही मतगणना का कार्य संपन्न कराएंगे।