फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Cook landed on the road upset

सड़क पर उतरीं नाराज रसोइया

Sat, 16 May 2015 12:38 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Sat, 16 May 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
 Cook landed on the road upset
एक साल से बकाया मानदेय का भुगतान करने, निष्कासित रसोइयों को काम पर रखने आदि मांगों को लेकर जिलेभर से जुटी बड़ी संख्या में रसोइयों ने शुक्रवार को महुआबाग स्थित बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय का घेराव किया।
विज्ञापन


 इस दौरान प्राथमिक विद्यालय में मध्याह्न भोजन बनाने वाली महिलाओं ने बेसिक शिक्षा विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही सभा कर आवाज बुलंद की।

 रसोइयों ने मुख्यमंत्री को संबोधित  ज्ञापन डीएम कार्यालय में सौंपा। पूर्व निधारित कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार को जिलेभर की रसोइया सुबह सिटी स्टेशन पर एकत्रित हुईं।
विज्ञापन


 यहां से जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करतीं हुईं बीएसए कार्यालय पहुंचीं। रसोइयों के तल्ख तेवा देखकर कार्यालय के कर्मचारी कार्यालय छोड़कर इधर-उधर भागने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान हुई सभा में पूर्व ब्लाक प्रमुख चंदा यादव ने कहा कि प्राथमिक शिक्षा विभाग रसोइयों की परीक्षा न लें। अगर महिलाओं का सब्र टूटा तो उनका उत्पीड़न करने वाले अधिकारी चैन से नहीं रहेंगे।

कहा कि रसोइयों को एक हजार रुपये मानदेय मिलता है। इतनी कम मजदूरी कहीं नहीं है। उन्होंने रसोइयों का मानदेय छह हजार करने की मांग की। कहा कि इस संबंध में मुख्यमंत्री से गुहार लगाई जाएगी।

 रसोइया संघ की   जिलाध्यक्ष सुगंती कुशवाहा ने कहा कि रसोइयों की प्रति वर्ष नियुक्ति करना ठीक नहीं है। एमडीएम प्रभारी के खिलाफ दर्ज कराए गए केस में यदि लीपापोती की गई तो सीओ सिटी कार्यालय का घेराव किया जाएगा।


रसोइया संघ की महासचिव ललित देवी ने कहा कि यदि महिलाओं की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो महिलाएं निर्णायक लड़ाई के लिए मजबूर होंगी।

आरोप लगाया कि शिक्षा विभाग के अधिकारियों पर दर्ज हुए केस में फाइनल रिपोर्ट लगाने की तैयारी की जा रही है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि ऐसा हुआ तो वह आत्मदाह करेंगी ।

सभा को आशा, सावित्री, मीरा, दमयंती, सुमित्रा, अतवारी, कौशल्या, पूनम, कमली, निर्मला, उमरावती, रेखा, परवीन, मुन्नी खातून, नजमा ने संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed