फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   contract lineman died due to electrocution

Ghazipur News: करंट लगने से संविदा लाइनमैन की मौत

Sat, 29 Jul 2023 11:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jul 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
contract lineman died due to electrocution
वाराणसी से मुख्य अिभयंता घटनास्थल पर पहुंचे, जेई निलंबित होंगे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

भांवरकोल। थाना क्षेत्र के मनिया गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास शनिवार को ट्रांसफार्मर पर तार जोड़ रहे संविदा लाइनमैन की करंट की चपेट में आने से अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा। आसपास के लोग उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इधर इकलौते बेटे की मौत से परिजनों के रोने- बिलखने से गांव में चीख- पुकार मच गई।

वाराणसी से मुख्य अिभयंता अनुप वर्मा घटना स्थल पर पहुंचे और अधीक्षण अभियंता से घटना की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि प्रथमदृष्टया जेई की लापरवाही सामने आई है। उनको निलंबित करने का निर्देश अधीक्षण अभियंता को दिया गया है।
विज्ञापन


बलिया जनपद के कोटवा नारायणपुर गांव निवासी मन्नू कुशवाहा (32) की छह माह पहले संविदा पर कोटवा नारायणपुर स्थित उपकेंद्र पर लाइनमैन के पद पर तैनाती हुई। इस फीडर से भांवरकोल क्षेत्र में बिजली आपूर्ति गई हुई है। सुबह ट्रांसफार्मर का तार टूटने से आपूर्ति बाधित हो गई थी। ग्रामीणों की सूचना पर संविदा लाइनमैन शटडाउन लेकर मनिया गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय पहुंचा और ट्रांसफार्मर पर चढ़कर तार जोड़ने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान दूसरे फीडर से पास से गुजर रही हाइटेंशन तार से उसका हाथ छू गया। करंट की चपेट में आने से संविदा कर्मी लाइनमैन को तेज झटका लगा और वह अचेत होकर जमीन गिर पड़ा। घटना के बाद आस-पास के लोगों की भीड़ लग गई। उन्हें उपचार के लिए आस-पास के ग्रामीण मुहम्मदाबाद सीएचसी लेकर गए। जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।


जहां अस्पताल के चिकित्सकों ने लाइनमैन को मृत घोषित कर दिया। इधर मौत की सूचना मिलते ही मां पावित्री देवी और पत्नी निशा का रो-रोकर बुरा हाल है। सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed