{"_id":"630bb376880ad8152d4c2389","slug":"consultation-regarding-the-preparation-of-the-state-conference-ghazipur-news-vns6714013122","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य सम्मेलन की तैयारी को लेकर मंत्रणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य सम्मेलन की तैयारी को लेकर मंत्रणा
विज्ञापन
भाकपा माले के स्थानीय ब्लाक कमेटी की एक दिवसीय बैठक रविवार को पांडेय मोड़ स्थित कार्यालय पर हुई। बैठक में अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा के राज्य सम्मेलन की तैयारी को लेकर जिला कार्यालय पर एक सितंबर को जिलास्तरीय कैडर कन्वेंशन, 8 सितंबर को वाराणसी में आयोजित धरना-प्रदर्शन एवं 6 सितंबर को जमानिया तहसील मुख्यालय पर गरीबों पर पुलिस के उत्पीड़न के विरोध में आयोजित धरना-प्रदर्शन की तैयारियों पर चर्चा हुई।
बैठक में भाकपा माले के जिला सचिव रामप्यारे राम ने कहा कि योगीराज में जमानिया थाने की पुलिस बेलगाम हो गई है। थाने में सुनवाई के बजाए दबे कुचले दलितों गरीबों का उत्पीड़न किया जा रहा है और उनपर हमले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की जा रही है। वहीं दूसरी ओर बेकसूर लोगों को फर्जी और मनगढ़ंत मुकदमे में जेल भेजने की घटनाएं आम बात हो गई है।
हरिब्बलमपुर गांव निवासी मीरा पासी के साथ सामंती ताकतों ने मारपीट और घर में तोड़फोड़ की। आजतक थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। थाने से लेकर तहसील तक कहीं भी फरियाद नहीं सुनी जा रही है। पिछले दिनों भैदपुर के वनवासियों समेत अन्य गरीबों को गंभीर धाराओं में जेल भेज दिया गया। वहीं इंकलाबी नौजवान सभा के जिलाध्यक्ष लालजी बनवासी पर फर्जी मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
जमानत के बाद जब घर आए तो जमानिया थाने की पुलिस 11 बजे रात में पहुंच कर फोटो खींचकर फिर से फंसाने की कोशिश कर रही है। वहीं भैदपुर में वनवासियों के घरों पर नोटिस चस्पा किया जा रहा है। इस दौरान गांव-गांव में जन अभियान चलाकर, 6 सितंबर को जमानिया रामलीला मैदान में प्रदर्शन करने का निर्णय लिया। साथ ही एक सितंबर को जिला मुख्यालय पर आयोजित जिला स्तरीय कैडर कन्वेंशन को कामयाब बनाने का आह्वान किया। बैठक में ब्लॉक सचिव मुराली वनवासी, लालजी बनवासी, राम अवध बिंद, रामनगीना पासी, विजयी वनवासी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।