फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Considered to intensify the movement on the burning questions of the public

जनता के ज्वलंत सवालों को लेकर आंदोलन तेज करने पर किया विचार

Thu, 10 Jun 2021 11:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Considered to intensify the movement on the burning questions of the public
गाजीपुर। भाकपा माले की जिला कमेटी की दो दिवसीय बैठक तुलसी सागर लंका स्थित कार्यालय पर हुई। इसमें आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी के साथ जनता के ज्वलंत सवालों को लेकर आंदोलन-संघर्ष तेज करने पर विचार किया गया। इसके साथ ही 22-23 जून को ब्लॉक मुख्यालयों पर आयोजित धरना-प्रदर्शन की तैयारी एवं 11 जुलाई को आयोजित जिला स्तरीय कैडर कंवेंशन की तैयारी को लेकर भी बातचीत हुई। राज्य सचिव सुधाकर यादव ने कहा कि कोरोना मोदी सरकार का अब तक का सबसे बड़ा संकट है। सरकार की घोर लापरवाही के चलते लाखों लोगों को असमय जान गंवानी पड़ी। चेतावनी दिया कि सरकार उनकी मांगों पर विचार नहीं करती है तो गांव-गांव में सघन जांच पड़ताल कर हर गरीब को काम दो, नहीं तो छह महीने तक की मजदूरी उनके खाते में गुजारा भत्ता के रूप में भेजना सुनिश्चित हो आदि मांग को लेकर 22-23 जून को ब्लॉक मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया जाएगा। इस अवसर पर केंद्रीय कमेटी के सदस्य ईश्वरी प्रसाद कुशवाहा, विजयी वनवासी, नंदकिशोर बिंद, चंद्रावती, बुच्चीलाल, कन्हैया बिंद, योगेंद्र भारती, राजेश वनवासी, गुलाब सिंह, रामप्रवेश कुशवाहा, गोरख राजभर, अमरनाथ पासवान ने विचार व्यक्त किया। संचालन जिला सचिव रामप्यारे राम ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed