फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Congressmen blew the Centre's effigy

कांग्रेसजनों ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला

Wed, 13 May 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Wed, 13 May 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
Congressmen blew the Centre's effigy
भूमि अधिग्रहण अधिनियम को लेकर आस्तीन चढ़ाए कांग्रेस कार्यकर्ता मंगलवार को सड़क पर उतर आए। इस दौरान उन्होंने शहर सहित जिले के विभिन्न विकास खंडों में मोदी सरकार का पुतला दहन कर अधिनियम की प्रतियां जलाकर अपने गुस्से का इजहार किया।
विज्ञापन



मरदह संवाददाता के अनुसार आयोजित धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे जिलाध्यक्ष शैलेश सिंह ने कहा कि केन्द्र की सरकार को किसानों की चिंता नहीं है।

भूमि अधिग्रहण अध्यादेश को किसान विरोधी बताते हुए कहा कि इस अध्यादेश से किसानों का नहीं पूंजीपतियों का फायदा होगा। कहा कि सरकार के किसान विरोधी रवैए को पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी।
विज्ञापन


 अध्यक्षता ब्लाक अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह ने की। शहर कमेटी के अध्यक्ष शफीक अहमद के नेतृत्व में सरजू पांडेय पार्क के पास भूमि अधिग्रहण बिल की प्रतियां जलाकर विरोध जताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर डा. मारकंडेय सिंह आशुतोष गुप्त, रामनगीना सिंह, फैसल कमाल सिद्दीकी, उपस्थित थे। मुहम्मदाबाद शहीद पार्क में प्रदेश सचिव सीबी मिश्र के नेतृत्व में केन्द्र सरकार का पुतला दहन किया।

 इस अवसर पर अरविंद मिश्र, सुरेन्द्र पांडेय, बंशीधर तिवारी, गिरजादत्त दुबे आदि उपस्थित थे। जखनिया संवाददाता के अनुसार ब्लाक अध्यक्ष देवनारायण सिंह के नेतृत्व में मोदी सरकार का पुतला दहन किया गया।


 सुहवल संवाददाता के अनुसार रेवतीपुर ब्लाक मुख्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केन्द्र सरकार का पुतला फूंका। देवकलीः ब्लाक अध्यक्ष हेफाज खां के नेतृत्व में भूमि अधिग्रहण अध्यादेश की प्रतियां जलाकर विरोध जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed