फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Congress will expose the shortcomings of the government

सरकार की कमियों को उजागर करेगी कांग्रेस

Sat, 31 Jul 2021 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Congress will expose the shortcomings of the government
जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक सिटी रेलवे स्टेशन स्थित पार्टी कार्यालय पर शनिवार को हुई। इसमें अगस्त क्रांति के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों और भ्रष्टाचार के खिलाफ सभी न्याय पंचायतों में नौ, दस और 11 अगस्त को पद यात्रा करने के साथ सरकार की कमियों को उजागर करने की रणनीति पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि मुबंई में नौ अगस्त 1942 को अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ अगस्त क्रांति आंदोलन की शुरुआत हुई थी। इसमें राष्ट्रपिता ने नारा दिया था कि अंग्रेजों भारत छोड़ो। उसी तर्ज पर यूपी विधानसभा चुनाव के पहले कांग्रेस पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर नौ अगस्त से 11 अगस्त तक सरकार में फैले भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और महंगाई आदि के विरोध में कोविड प्रोटोकाल को ध्यान में रखते हुए पद यात्रा निकाल कर जनता को जागरूक करने का काम किया जाएगा। कहा कि कांग्रेस बूथ स्तर तक अपनी तैयारी मजबूत कर रही है। कार्यकर्ता गांव- गांव कांग्रेस की नीतियों का प्रचार कर रहे हैं। ज्यादा से ज्यादा आम आदमी की परेशानियों को ध्यान में रखते हुए सभी कार्य करने हैं। आगामी विधानसभा में कांग्रेस पार्टी मजबूती से चुनाव लड़ेगी और प्रदेश में सरकार बनाएगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर पूर्व प्रदेश सचिव रविकांत राय, प्रदेश सचिव शमशाद खां, पीसीसी सदस्य आनंद राय, उपाध्यक्ष चंद्रिका सिंह, मंसूर जैदी, अजय कुमार श्रीवास्तव, राघवेंद्र, हरिओम यादव, अनुज राय, सतीश उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed