फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Congress pans MP's CM's effigy

कांग्रेस ने फूंका एमपी के सीएम का पुतला

Thu, 08 Jun 2017 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ गाजीपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ गाजीपुर Updated Thu, 08 Jun 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के मंदसौर में किसानों के ऊपर हुए गोलीकांड के विरोध में गुरुवार को युवा कांग्रेस के अध्यक्ष एवं सभासद आशुतोष गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का शहर के पीरनगर में पुतला फूंका। इस मौके पर अध्यक्ष आशुतोष गुप्ता ने कहा कि मंदसौर में आंदोलनरत किसानों पर गोली बरसाकर वहां के मुख्यमंत्री ने जलियांवाला बाग की याद ताजा कर दी।    
विज्ञापन

   
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने तीन वर्ष पहले हाथ उठाकर किसानों की सुरक्षा का डंका बजाया था और सरकार आते ही सबसे पहले किसानों के ऊपर ही कहर बरपा रहे हैं। देश के किसानों को अन्नदाता की संज्ञा दी गई है और अन्नदाता के ऊपर अत्याचार कांग्रेस कार्यकर्ता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे।
विज्ञापन


किसानों की लड़ाई कंधे से कंधा मिलाकर लड़ेंगे। जिलाध्यक्ष डॉ. मारकंडेय सिंह ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कार्यकर्ता किसानों की लड़ाई लड़ने के लिए कमर कसकर तैयार हैं। मंदसौर जाने के दौरान राहुल गांधी को हिरासत में लिए जाने की निंदा करते हुए कहा कि कांग्रेस किसानों के साथ है। अगर किसानों पर इसी तरह अत्याचार होता रहा तो कांग्रेस जेल भरो आंदोलन करने को बाध्य होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर राजीव कुमार सिंह, शबीउल हसन, माधव कृष्ण, मिलिंद सिंह, रइस अहमद, अनिल कुशवाहा, बब्लू कुशवाहा, रत्नेश पांडेय, ओमप्रकाश भारद्वाज, संतोष कुमार, मुश्ताक अहमद, ओमजी कुशवाहा, तनवीर आलम, वर्चस्व पांडेय, नीलेश सोनकर, अभिषेक पांडेय, सतीश श्रीवास्तव आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।      
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed