फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Congress on issues of public interest shout fill

जनहित के मुद्दों पर कांग्रेस भरेगी हुंकार

Sun, 08 Mar 2015 11:05 PM IST
Updated Sun, 08 Mar 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
Congress on issues of public interest shout fill
जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक रविवार को सैय्यदबाड़ा स्थित मैरेज हाल में हुई। इसमें प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जनहित के मुद्दों को लेकर 12 मार्च को सुहवल के मेदिनीपुर तिराहे पर धरना- प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। इस दौरान प्रदर्शन के लिए रणनीति भी तैयार की गई।
विज्ञापन



कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष शैलेश सिंह ने कहा कि धरना प्रदर्शन के दौरान काले धन को तत्काल वापस लाकर जनधन योजना से जुड़े सभी खाताधारकों को 15-15 लाख रुपये देने की मांग की जाएगी। पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे ने कहा कि कांग्रेस की नीति सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की है।
विज्ञापन


नीतियों के आधार पर कांग्रेस जनता को जागरूक करेगी। वरिष्ठ नेता रविकांत राय ने कांग्रेस कमेटी से जुड़े विभिन्न संगठनों से 12 मार्च को होने वाले धरना प्रदर्शन में बढ़चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया। इस दौरान अरविंद किशोर राय, सुनील राम, प्रेम सिंह, अरविंद मिश्र, अजय कुमार सिंह, लाल साहब यादव, रमापति यादव, शिवमूरत सिंह, हरेंद्र यादव, राजेश श्रीवास्तव, रामप्रवेश कनौजिया आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed