{"_id":"61671ea46808aa53444babdd","slug":"congratulations-to-kishlay-as-ias-ghazipur-news-vns6171692121","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएएस सेवा में चयनित किशलय का नागरिक अभिनंदन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईएएस सेवा में चयनित किशलय का नागरिक अभिनंदन किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुहम्मदाबाद। टड़वा स्थित एक शीतगृह परिसर में बुधवार को आयोजित समारोह में आईएएस सेवा में चयनित किशलय कुशवाहा का नागरिक अभिनंदन किया गया। चयनित होने के बाद सद्भावना एक्सप्रेस से पहली बार अपने गृह नगर मुहम्मदाबाद आने पर क्षेत्रीय नागरिकों ने यूसुफपुर रेलवे स्टेशन पर गाजे-बाजे के साथ जोरदार स्वागत किया। उसके बाद उसने टड़वा स्थित शीतगृह के मंदिर में भगवान राम, हनुमान का पूजन किया। बौद्ध मंदिर में भंते लोगों ने पूजन अर्चन कराया।
अभिनंदन समारोह में पूर्व विधायक सिबगतुल्लाह अंसारी ने कहा कि किशलय ने अपने अथक मेहनत से आईएएस बनकर क्षेत्र ही नहीं पूरे जिले का नाम रौशन किया है। भाजपा नेता विरेंद्र राय ने कहा कि किशलय बचपन से कुशाग्र और मेधावी रहे हैं। प्रदेश को-आपरेटिव यूनियन के पूर्व चेयरमैन उमाशंकर कुशवाहा ने बधाई दी। किशलय ने सभी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि मैं जिस पद पर भी रहूंगा किसानों के लिए मुझसे जो कुछ हो सकेगा उनके लिए करने का प्रयास करुंगा। समारोह में पुरुषोत्तम कुशवाहा, आनंद कुमार त्रिपाठी, जिला पंचायत सदस्य अजय कुशवाहा, अवधेश कुशवाहा, अंगद कुशवाहा ने विचार प्रकट किया। अध्यक्षता रिटायर्ड सुबेदार ह्रदय नारायण यादव एवं संचालन रविंद्र कुशवाहा ने तथा अंत में शशिकांत कुशवाहा ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।