{"_id":"626c27bcc37af80bcc3ea56e","slug":"complete-flood-control-in-time-ghazipur-news-vns650990354","type":"story","status":"publish","title_hn":"समय रहते पूरा कर लें बाढ़ नियंत्रण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समय रहते पूरा कर लें बाढ़ नियंत्रण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राइफल क्लब में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में जिला आपदा प्रबंध प्राधिकरण एवं बाढ़ स्टेयरिंग ग्रुप की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने बैठक में सभी उपजिलाधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि बाढ़ प्रभावित ग्राम एवं बाढ़ कटान वाले क्षेत्रों का मौका मुआयना कर फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी कराएं। बैठक में बाढ़ नियंत्रण के लिए इस बार तैयारी समय रहते पूरा कर लें।
उन्होंने ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि तहसील स्तर पर बाद संबंधी बैठक आयोजित कर अपने स्तर पर तैयारियों की समीक्षा करें। राजस्व बाढ़ प्रखण्ड और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम बनाकर बाद पर बाढ़ चौकियों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि चौकियों को ऊंचे व सुरक्षित स्थानों पर स्थापित किया जाए। जिससे आवागमन सुगम हो और राहत एवं बचाव कार्य तत्काल हो सके।
बाढ़ के दौरान पीड़ितों को प्रदान की जाने वाली किट व अन्य सुविधाओं के लिए समय से टेंडर आदि कराकर गुणवत्तापूर्ण आपूर्ति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। अपने अपने तहसील क्षेत्र के बाद क्षेत्रों का निरीक्षण करा लें । उन्होंने निर्देश दिया कि बाद क्षेत्रों की सूची तैयार करा ले जिससे बाढ़ के दौरान राहत कार्य पहुंचाने में दिक्कत न हो। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि वे नालों का सत्यापन करा लें तथा यह सुनिश्चित करें कि बाढ़ प्रभावित ग्राम पंचायतों में सफाईकर्मियों की तैनाती अनिवार्य रूप से हो।
विज्ञापन
कहा कि बाढ़ के दौरान मवेशियों को चारे की दिक्कत न हो, मवेशियों को उच्च एवं सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने के लिए स्थल का चयन कर लें। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे टूटी हुई सड़कों का सर्वे कराकर उनकी मरम्मत बाढ़ से पहले करा लें जिससे बाद के दौरान आवागमन की दिक्कत न होने पाए। पीड़ितों एवं राहत कैंपों में शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के लिए उच्च स्थानों का चिन्हांकन कर नलों को उच्चीकृत कराने के निर्देश दिए गए। बाढ़ से प्रभावित होने वाले समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पीएचसी पर सभी आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराएं तथा वहां पर तैनात होने वाली मेडिकल टीम के अलावा यहां के लेखपालों एवं पंचायत सचिवों को आवश्यक दवाओं के बारे में जानकारी देने के साथ ही उन्हें कुछ दवाइयां उपलब्ध करा दे, ताकि जरूरत पड़ने पर लेखपाल और सचिव सामान्य दवाइयां बाढ़ पीड़ितों तक पहुंचा सके।