फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Communicable disease control campaign started with awareness rally

Ghazipur News: जागरूकता रैली के साथ संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू

Wed, 02 Apr 2025 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Apr 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Communicable disease control campaign started with awareness rally
जिला पंचायत सभागार से डीएम आर्यका अखौरी ने मंगलवार को विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान जन जागरूकता रैली भी निकाली गई। इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। सीएमओ डाॅ. सुनील पांडेय एवं बीएसए हेमंत राव के अलावा करीब 10 विभागों के अधिकारियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने संचारी रोगों के नियंत्रण के लिए शपथ ली।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि संचारी एवं मच्छरजनित रोगों जैसे डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, फाइलेरिया, कालाजार आदि की रोकथाम के लिए विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत की गई है। यह अभियान 30 अप्रैल तक चलेगा। इसी बीच 10 से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

अभियान के संचालन के लिए स्वास्थ्य विभाग, नगर निमग, पंचायती राज विभाग सहित 10 विभागों की टीम बनाई गई है। टीम घर-घर जाकर बीमारियों की रोकथाम और समुदाय को जागरूक करेगी। जनसमुदाय का भी दायित्व है कि अभियान में सहयोग करें। सतर्क और जागरूक रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ ने कहा कि जिला प्रशासन व विभिन्न विभागों के साथ ही जनप्रतिनिधि भी अभियान को सफल बनाने में सहयोग करेंगे। एंटी लार्वा छिड़काव, फॉगिंग, साफ-सफाई आदि के कार्य कराए जाएंगे। जांच और उपचार के साथ दवाएं भी दी जाएंगी।

अभियान में स्वास्थ्य विभाग नोडल विभाग की भूमिका में है। इस मौके पर चिकित्सा विभाग, नगर पालिका, नगर पंचायत, पंचायती राज, आईसीडीएस, बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग सहित सभी विभागों के प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed