फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Combined State-Higher Subordinate Services Pvt Examination will be held at 29 centers

29 केंद्रों पर होगी सम्मिलित राज्य-प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रा.) परीक्षा

Thu, 09 Jun 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Combined State-Higher Subordinate Services Pvt Examination will be held at 29 centers
सम्मिलित राज्य-प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रा.) परीक्षा 12 जून को कराने के लिए राइफल क्लब के सभागार में बृहस्पतिवार को बैठक हुई। इसमें बताया गया कि परीक्षा के लिए 29 केंद्रों का निर्धारण किया गया है। परीक्षा की शुचिता, संवेदनशीलता एवं गंभीरता के मद्देनजर केंद्रों पर सेक्टर-स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

बैठक में जिलाधिकारी एमपी सिंह ने निर्देश दिया कि सेक्टर-स्टेटिक मजिट्रेट अपने निर्दिष्ट परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा तिथि से एक दिन पहले पहुंचकर अपने-अपने केंद्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक कर परीक्षा से संबंधित सभी तैयारी की समीक्षा करेंगे। चेकलिस्ट पूरित कर जमा कराएंगे। सभी सेक्टर-स्टेटिक मजिस्ट्रेट केंद्रों पर बिजली, शुद्ध पेयजल, शौचालय, फर्नीचर, साफ-सफाई, सोशल डिस्टेंसिंग के आधार पर परीक्षार्थी बैठक व्यवस्था, थर्मल स्कैनिंग की व्यवस्था, सीसीटीवी एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की भी समीक्षा कर वस्तु स्थिति से उनको अवगत कराएंगे। समीक्षा के बाद किसी प्रकार की कमी होने पर तत्काल उनके सहित नोडल अधिकारी अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) को अवगत कराएंगे। कहा कि वरिष्ठ कोषाधिकारी कोषागार के डबल लाक में सुबह छह बजे एवं दोपहर 12 बजे उपस्थित रहकर आयोग की गाइड लाइन के अनुसार प्रश्नपत्रों का वितरण सुनिश्चित करेंगे। परीक्षा के दिन सेक्टर मजिस्ट्रेट द्वारा सशस्त्र आरक्षी के साथ सुरक्षित अभिरक्षा में कोषागार से प्राप्त प्रश्न पत्रों के सील्ड पैकेट-बाक्स को सुबह आठ बजे तक केंद्र पर्यवेक्षक-स्टेटिक मजिस्ट्रेट को प्राप्त कराया जाएगा। स्टेटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा प्रारंभ होने से समाप्ति तक केंद्र पर भ्रमणशील रहेंगे। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए केंद्रवार सेक्टर-स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों में उन्हीं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाए जिनकी छवि साफ हो। अगर किसी परीक्षार्थी का नाम केंद्र व्यवस्थापक की सूची में नहीं है तथा उसके द्वारा ई-एडमिट कार्ड प्रस्तुत किया जाता है तो उसे अंडरटेकिंग में लेकर परीक्षा संपन्न कराई जाए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि./रा. अरुण कुमार सिंह, एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी, सभी सेक्टर एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट-केंद्र व्यवस्थापक उपस्थित थे।
विज्ञापन

सभी प्रकार की इलेक्ट्रानिक डिवाइस वर्जित
गाजीपुर। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि परीक्षा केंद्रों पर किसी प्रकार की इलेक्ट्रानिक डिवाइस, मोबाइल फोन एवं अन्य डिवाइस का प्रवेश पूर्णतया वर्जित रहेगा। किसी प्रकार की डिवाइस या नकल सामग्री पकड़े जाने पर केंद्र व्यवस्थापक के साथ संबंधित पुलिस बल जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो पालियों में होगी परीक्षा
गाजीपुर। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए 10 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 29 स्टेटिक मजिस्ट्रेट-29 केंद्र व्यवस्थापकों की तैनाती की गई है। परीक्षा दो पालियों में संपन्न होगी। इसमें पहली पाली 9.30 बजे से 11.30 बजे तक एवं दूसरी पाली 2.30 बजे से 4.30 बजे तक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed