{"_id":"69920ccd4fd8f181f80a52c6","slug":"collectorate-bar-association-elections-today-ghazipur-news-c-313-1-svns1020-147308-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन का चुनाव आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन का चुनाव आज
विज्ञापन
गाजीपुर। कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन का चुनाव 16 फरवरी को होगा। ऐसे में तैयारियां पूरी कर ली गईं। सुबह 10.30 बजे से शाम 3.30 बजे तक मतदान होगा। इसमें 220 अधिवक्ता मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। प्रत्येक पद पर प्रत्याशियों के आमने- सामने होने से कांटे की टक्कर है।
मुख्य चुनाव अधिकारी दशरथ सिंह यादव, उपचुनाव अधिकारी सुरेंद्रनाथ सिंह और परितोष तिवारी ने बताया कि 16 फरवरी को स्व. रामकरन दादा स्मृति हॉल में चुनाव संपन्न होगा। प्रत्येक पदों पर टक्कर है। करीब 220 मतदाता अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष पद पर दो, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर तीन, महासचिव पद पर तीन, उपाध्यक्ष 10 वर्ष से ऊपर के दो पदों के लिए तीन प्रत्याशी आमने- सामने हैं। वहीं उपाध्यक्ष 10 वर्ष से नीचे दो पद के लिए दो प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया है, जिनका निर्वाचन तय माना जा रहा है। वहीं कोषाध्यक्ष पद पर तीन, प्रशासन पद पर दो, प्रकाशन पद पर दो, पुस्तकालय पद दो प्रत्याशी आमने- सामने हैं। चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है।