फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Cold winds increased cold, chilled people

बर्फीली हवा चलने से सितम ढाने लगी ठंड

Sun, 19 Dec 2021 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Cold winds increased cold, chilled people
सर्द हवाओं के चलते गलन भरी ठंड में इजाफा हुआ है। जिले में रविवार की सुबह 11 बजे तक कोहरा छाया रहा। 11 बजे के बाद धूप हुई तो लोग घरों से बाहर निकले लेकिन तेज हवाओं के चलते ठंड से राहत नहीं मिलीे। लोग ठिठुरते नजर आए। ठंड की वजह से शाम होते ही बाजारों में सन्नाटा छाया रहा। कई जगहों पर अलाव की व्यवस्था न होने से लोगों ने परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

जिले में शनिवार से शुरू हुई सर्द हवाएं रविवार को भी चलीं जिससे ठंड बढ़ गई है। रविवार को न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह कोहरा और बर्फीली हवा के चलते लोग ठिठुरते नजर आए। दिन में 11 बजे के बाद धूप निकली। धूप निकलते ही लोग इसका लाभ लेने के लिए खुले आसमान के नीचे खड़े हो गए लेकिन गलन का प्रभाव इस कदर था कि लोगों को विशेष राहत नहीं मिली। जैसे-जैसे शाम ढलती गई, वैसे-वैसे ठंड भी मुखर होती गई। शाम होते ही गलन की वजह से लोग घरों में कैद हो गए। किसी कार्य के सिलसिले में निकले लोग ही सड़क पर दिखाई दिए। इसके चलते प्रमुख सड़कों पर सन्नाटा छा गया। ठंड बढ़ने से सबसे ज्यादा परेशानी गरीबों को हो रही है। शहर के साथ ही कई ग्रामीण क्षेत्रों में अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। इससे बचने के लिए लोग जगह-जगह खुद अलाव जलाकर तापते नजर आए। ठंड की वजह से कृषि का कार्य भी प्रभावित हो रहा है। पशुपालक ठंड से पशुओं को बचाने के लिए तरह-तरह के उपाय कर रहे हैं। उनके द्वारा पशुओं के आसपास अलाव की व्यवस्था करने के साथ ही उन्हें गर्म कपड़ों से ढका जा रहा है।
विज्ञापन

सुहवल संवाददाता के अनुसार मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड में और इजाफा होने की संभावना है। बढ़ती ठंड का प्रभाव लोगों की सेहत पर पड़ने लगा है। भांवरकोल संवाददाता के अनुसार इस समय मिर्च एवं मटर की तुड़ाई चल रही है। ठंड से कृषि कार्य में बाधा पैदा हो गई है। गेहूं आदि की सिंचाई भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

0
इनसेट
सार्वजनिक स्थानों पर नहीं जले अलाव
सुहवल/भांवरकोल। पछुवा हवा की वजह से ठंड बढ़ने से राहगीर परेशान हैं लेकिन अभी तक सार्वजनिक स्थानों पर अलाव नहीं जलवाए गए। अलाव की व्यवस्था न होने से गरीबों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें ठंड से राहत नहीं मिल पा रही है। इस कड़कड़ाती ठंड में देर रात तक किसान पातालगंगा, मुहम्मदाबाद एवं गाजीपुर की सब्जी मंडी में अपना उत्पाद लेकर प्रतिदिन पहुंच रहे हैं। इसके बावजूद अभी तक सार्वजनिक स्थानों, मंडियों एवं चट्टी-चौराहों पर अलाव की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। क्षेत्रीय लोगों ने प्रशासन से अविलंब अलाव जलवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed