फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Codeine-containing cough syrup: Third accused Shivam Dwivedi also arrested, Rs 8.25 crore turnover found in his account

कोडिन युक्त कफ सिरप: तीसरा आरोपी शिवम द्विवेदी भी गिरफ्तार, खाते से 8.25 करोड़ रुपये का टर्नओवर मिला

Thu, 25 Dec 2025 01:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Codeine-containing cough syrup: Third accused Shivam Dwivedi also arrested, Rs 8.25 crore turnover found in his account
अदलहाट पुलिस द्वारा कोडिन युक्त कफ सिरप में गिरफ्तार आरोपी ​शिवम द्विवेदी। स्रोत-पुलिस - फोटो : पुराने सीतापुर में खराब वॉल दिखाता ऑपरेटर।
मिर्जापुर। अदलहाट पुलिस ने कोडिन युक्त कफ सिरप मामले में बुधवार को तीसरे आरोपी शिवम द्विवेदी को भी गिरफ्तार किया। इससे पहले दो आरोपी पकड़े जा चुके है। चौथे आरोपी की तलाश हो रही है। शिवम द्विवेदी ने पिछले डेढ़ साल में दिल्ली की कंपनी से 1.42 लाख शीशी एस्कफ सिरप मंगाकर अपनी फर्म से कागजों पर ही आपूर्ति कर दी। इस दौरान उसके खाते में 8.25 करोड़ रुपये का टर्नओवर पाया गया। थानाध्यक्ष अजय सेठ ने बताया कि कोडीन युक्त कफ सिरप सप्लाई मामले में ड्रग निरीक्षक संतोष पटेल की जांच के बाद चार फर्मों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इसमें तीन मामले अदलहाट और एक जमालपुर थाने में दर्ज हुआ था। 21 दिसंबर को दो आरोपी एके डिस्ट्रीब्यूटर्स के अक्षत यादव निवासी नरायनपुर थाना अदलहाट और निहाल डिस्ट्रीब्यूटर्स के अजीत यादव निवासी बरईपुर नरायनपुर थाना अदलहाट को गिरफ्तार किया गया था। तीसरे की तलाश हो रही थी। बुधवार को तीसरे आरोपी शिवम द्विवेदी निवासी परोरा नारायणपुर थाना अदलहाट को गिरफ्तार कर लिया गया। शिवम ने अपनी फर्म सनराइज ट्रेडर्स जमालपुर बरईपुर थाना अदलहाट पर खोली थी। आरोपी शिवम ने परोरा नारायणपुर थाना अदलाहट का फर्जी आधार कार्ड बनवाकर सनराइज ट्रेडर्स फर्म पंजीकृत कराई थी। वान्या एंटरप्राइजेज नई दिल्ली से लगभग 1.42 लाख शीशी एस्कफ सिरप सनराइज ट्रेडर्स को सप्लाई किया गया। घंटों पूछताछ के बाद संलिप्तता पाए जाने पर और पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर शिवम द्विवेदी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। आरोपी के पास से एप्पल कंपनी का मोबाइल, दो आधार कार्ड, एक पैन कार्ड बरामद हुआ। पूछताछ में अन्य आरोपियों की संलिप्तता पाई जा रही है। उनके खिलाफ साक्ष्य इकट्ठा करने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

केवल दो बार खुली फर्म, नहीं हुआ किसी दवा का व्यवसाय -मिर्जापुर। पुलिस ने जब आरोपी शिवम द्विवेदी के फर्म सनराइज ट्रेडर्स की जांच की तो मौके पर क्रियाशील नही पाया गया। तथ्य प्रकाश में आया कि केवल एक या दो बार दुकान और फर्म खोली गयी पर किसी दवा का व्यवसाय नहीं किया गया है।
विज्ञापन

ड्रग लाइसेंस में लगा फर्जी आधार कार्ड -मिर्जापुर। थानाध्यक्ष अजय सेठ ने बताया कि विवेचना से आरोपी के फर्म सनराइज ट्रेडर्स के ड्रग लाइसेंस में लगा आधार कार्ड पता नारायणपुर थाना अदलाहट मिर्जापुर फर्जी पाया गया। बैंक में लगे आधार कार्ड का पता मोहल्ला फुलवरिया थाना कैंट जनपद वाराणसी पाया गया है। ड्रग लाइसेंस में लगा आधारकार्ड कूटरचित है। आरोपी शिवम द्विवेदी मूल रूप से मध्य प्रदेश के सतना जिले के कोटा थाना क्षेत्र के बवार गांव का निवासी है, 10 वर्ष से वाराणसी में रह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेढ़ वर्ष में वाराणसी के बैंक खाते में 8.25 करोड़ का टर्न ओवर-मिर्जापुर। पुलिस की विवेचना मेें आरोपी शिवम द्विवेदी के फर्म सनराइज ट्रेडर्स का खाता एचडीएफसी बैंक सिगरा सेंट्रल बैंक वाराणसी में पाया गया। इसमें पिछले डेढ़ वर्ष में लगभग 8.25 करोड़ का टर्न ओवर पाया गया। विवेचना से आरोपी के फर्म सनराइज ट्रेडर्स को वन्या इंटरप्राइजेज से भेजे गए माल की बिल, परिवहन में प्रयुक्त हुए वाहनों के नंबर व ट्रेसबिलिटी डिटेल्स के संबंध में जानकारी प्राप्त करने के लिए जीएसटी विभाग मिर्जापुर को रिपोर्ट भेजी गई थी। उनके द्वारा खरीदारी विवरण व ई वे बिल नंबर, माल भेजने का वाहन नंबर दिया गया ।
कोडिन युक्त कफ सिरप मामले में तीसरे आरोपी शिवम द्विवेदी को साक्ष्य के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। मामले की गहनता से विवेचना की जा रही है।
मनीष कुमार मिश्रा, एएसपी आपरेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed