{"_id":"fa315f9225a50512c304c0f156d67c2d","slug":"code-of-conduct-canvass-candidate-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आचार संहिता के दायरे में प्रचार करें प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आचार संहिता के दायरे में प्रचार करें प्रत्याशी
ब्यूरो/ अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Fri, 18 Sep 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीजी कालेज और सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव के मद्देनजर एसडीएम और क्षेत्राधिकारी ने दोनों कालेजों में शुक्रवार को महाविद्यालय प्रशासन और प्रत्याशियों के साथ बैठक की। इस दौरान प्रत्याशियों से आचार संहिता
के दायरे में प्रचार करने और शांति व्यवस्था में सहयोग की अपील की गई। स्वामी सहजानंद पीजी कालेज के कुबेरनाथ राय सभागार में हुई बैठक में अधिकारियों ने लिंगदोह समिति के नियमानुसार प्रचार करने की अपील प्रत्याशियों से की।
महाविद्यालय के प्राचार्य शशिकांत राय ने कहा कि सभी प्रत्याशी लिंगदोह समिति के नियमानुसार प्रचार-प्रसार करें। साथ विद्यार्थी का आचरण बनाए रखते हुए नेतृत्व की क्षमता विकसित करें। चुनाव अधिकारी प्रो. अवधेश नारायण राय ने कहा
विज्ञापन
कि हस्तलिखित चुनाव सामग्री का प्रयोग ही किया जाए। व्यावहारिक रूप से नियमों को ध्यान में रखकर ही प्रत्याशी प्रचार-प्रसार करें। उपजिलाधिकारी एके सिंह ने कहा कि प्रत्याशी और छात्र दोनों ही अनुशासन का परिचय देते हुए चुनाव
को सकुशल संपन्न कराने में सहयोग करें। क्षेत्राधिकारी वेदप्रकाश सिंह ने प्रत्याशियों को नियम का पालन करने को कहा। इस मौके पर डा. अभय कुमार मालवीय, डा. अवधेश पांडेय, डा. प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, डा. विजय कुमार ओझा,
सतीश कुमार पांडेय, नरनारायण राय, देव प्रकाश राय, जयशंकर राय, सदर कोतवाल, चौकी प्रभारी गोराबाजार सहित सभी छात्रसंघ प्रत्याशी एवं छात्र मौजूद रहे।
उधर, शहर के पीजी कालेज में छात्रसंघ चुनाव को संकुशल संपन्न कराने के लिए शुक्रवार को हुई बैठक में अधिकारियों ने प्रत्याशियों से आचार संहिता का पालन करने और शांति व्यवस्था में सहयोग की अपील की। बैठक में एसडीएम सदर एके
सिंह, क्षेत्राधिकारी वेदप्रकाश सिंह, प्राचार्य डा. हरिहर सिंह, मुख्य चुनाव अधिकारी डा. एसडी सिंह परिहार समेत छात्र संघ के प्रत्याशी मौजूद रहे।