{"_id":"6103e4028ebc3e58571bf0ba","slug":"cmo-stopped-salary-of-13-health-workers-including-medical-superintendent-absent-without-informing","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुरः सीएमओ ने चिकित्सा अधीक्षक सहित 13 स्वास्थ्य कर्मी का रोका वेतन, बिना बताए थे अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुरः सीएमओ ने चिकित्सा अधीक्षक सहित 13 स्वास्थ्य कर्मी का रोका वेतन, बिना बताए थे अनुपस्थित
Fri, 30 Jul 2021 05:05 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 30 Jul 2021 05:05 PM IST
सार
गाजीपुर जिले के ग्रामीण इलाकों में स्थापित सीएचसी एवं पीएचसी पर चिकित्सकीय सुविधाओं का हाल जानने और डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति को मुख्य चिकित्साधिकारी डा. हरगोविंद सिंह द्वारा लगातार निरीक्षण किया जा रहा है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
विस्तार
गाजीपुर जिले के जखनिया एवं मनिहारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का सीएमओ ने शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जखनिया के चिकित्सा अधीक्षक सहित 13 स्वास्थ्य कर्मी नदारद मिलने पर एक दिन का वेतन रोक दिया। साथ ही तीन दिन के अंदर अनुपस्थित रहने पर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया। इस कार्रवाई से डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
जिले के ग्रामीण इलाकों में स्थापित सीएचसी एवं पीएचसी पर चिकित्सकीय सुविधाओं का हाल जानने और डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति को मुख्य चिकित्साधिकारी डा. हरगोविंद सिंह द्वारा लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। सीएमओ सबसे पहले मनिहारी सीएचसी पहुंचे। जहां तैनात डॉक्टर एवं स्वास्थ्य कर्मी तैनात मिले। साथ ही साफ-सफाई की व्यवस्था भी दुरुस्त मिली।
विज्ञापन
इसके बाद सीएमओ जखनिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। वहां के चिकित्सा अधीक्षक डा. योगेंद्र यादव बीते तीन दिनों से बिना किसी पूर्व सूचना के नदारद मिले। इसके अलावा डेंटल सर्जन डा. अभिषेक मौर्य, नेत्र परीक्षण अधिकारी अनिल कुमार, डेंटल हाइजीनिस्ट माया सोनकर, एएनएम सुनीता भारती, एएनएम उषा यादव, एएनएम साधना निगम एएनएम, राजेश कुमार यादव, शिव लाल यादव, राजेश प्रजापति, सुनील कुमार यादव, अवधेश गुप्ता, एमओ डा. एसके सिंह ड्यूटी से नदारद मिले।
विज्ञापन
Trending Videos
इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने एक दिन का वेतन रोकने का आदेश दिया। इसके अलावा केंद्र पर रजिस्टर भी अपडेट नहीं मिला और सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं मिलने पर अपनी नाराजगी जाहिर की। इस संबंध में सीएमओ डा. हरगोविंद सिंह ने बताया कि बिना बताया तीन दिन से जखनिया चिकित्सा अधीक्षक समेत 13 स्वास्थ्य कर्मी नदारद मिले। इनका एक दिन का वेतन रोकने के साथ स्पष्टीकरण मांगा गया है।