फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   CM Yogis visit to Varanasi Ghazipur and Chandauli will conduct an aerial survey of the flood affected areas

Flood In UP: सीएम योगी का आज वाराणसी,गाजीपुर और चंदौली दौरा, ये रहेगा कार्यक्रम

Wed, 31 Aug 2022 11:23 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर/चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर/चंदौली Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 31 Aug 2022 11:23 AM IST
सार

सीएम योगी आदित्यनाथ बुधवार को वाराणसी, गाजीपुर में बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। सीएम बढ़ा प्रभावित लोगों से भी बात करेंगे। बताया जा रहा है कि सीएम गाजीपुर से हेलीकॉप्टर से बलुआ पहुंचेंगे। यहां से वे कार से बाल्मीकि इंटर कॉलेज पहुंचेंगे।

विज्ञापन
CM Yogis visit to Varanasi Ghazipur and Chandauli will conduct an aerial survey of the flood affected areas
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : Agency

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को वाराणसी, चंदौली और गाजीपुर में गंगा के बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को वाराणसी के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान वे नाव से तटीय इलाकों का जायजा लेंगे। बाढ़ पीड़ितों के बीच वे राहत सामग्री का भी वितरण करेंगे। पूर्वांचल के बाढ़ग्रस्त जिलों के हवाई सर्वेक्षण के बाद मुख्यमंत्री वाराणसी पहुंचेंगे। यहां वे कोनिया से गंगा में नाव से नमो घाट तक जायेंगे और बाढ़ में फंसे परिवारों से फीडबैक लेंगे। इसके बाद वे राहत शिविरों में रह रहे लोगों के बीच भी जायेंगे। सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे।

विज्ञापन


गाजीपुर में बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का जायजा लेंगे सीएम योगी 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर दो बजे गाजीपुर में मुहम्मदाबाद के अष्ट शहीद इंटर कॉलेज में हेलीकॉप्टर से पहुंचेगे। करीब एक घंटे जनपद में रहेंगे और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करने के साथ राहत सामग्री वितरण सहित अन्य कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। प्रोटोकॉल के अनुसार दो बजकर दस मिनट से दो बजकर 55 मिनट तक जनपद में रहेंगे। इस दौरान बाढ़ प्रभावितों को राहत सामग्री का वितरण, जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ बाढ़ के संबंध में बैठक और प्रेस वार्ता करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री तीन बजे चंदौली के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।
विज्ञापन


चंदौली में रहेगा ये कार्यक्रम
चंदौली में हेलीकॉप्टर के जरिये सीएम बाढ़ प्रभावित इलाके चहनियां, धानापुर, ब्लाक का निरीक्षण करेंगे। बताया जा रहा है कि सीएम गाजीपुर से हेलीकॉप्टर से बलुआ पहुंचेंगे।  यहां से वे कार से बाल्मीकि इंटर कॉलेज पहुंचेंगे। जहां सीएम बाढ़ राहत शिविर का निरीक्षण  करेंगें। वहीं बाढ़ राहत शिविर में रह रहे लोगों से मुलाकात करेंगे। पीड़ितों से बात कर मुश्किलों का जायजा लेंगे। बाद में बाढ़ को लेकर अधिकारियों जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। वे बाल्मिकी इंटर कालेज बलुआ में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।  दोपहर करीब साढ़े चार बजे हेलीकॉप्टर के जरिये वाराणसी प्रस्थान कर जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed