फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Climbing shot at home

घर में घुस मारी गोली

Wed, 07 Oct 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Wed, 07 Oct 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
 Climbing shot at home
रेवतीपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर के चरितर का पुरा गांव में मंगलवार की
विज्ञापन
रात हथियारबंद दो बदमाशों ने गोली मारकर प्रेमशीला यादव (35) की गोली मारकर हत्या कर दी। उसके बगल में सोया पांच वर्षीय पुत्र बृजेश छर्रा लगने से घायल हो गया।


रेवतीपुर थानाध्यक्ष द्वारिका प्रसाद पांडेय ने बताया कि ससुर मंगला यादव की तहरीर पर गांव के ही एक युवक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।


शादियाबाद के हरिहरपुर धावां निवासी सुब्बा यादव की पुत्री प्रेमशीला की शादी दस वर्ष पूर्व रेवतीपुर के कल्याणपुर के चरितर का पुरा निवासी मन्नू  सिंह यादव के साथ हुई थी। उसकी दो पुत्रियां पूजा  (11), आरती  (9) और दो पुत्र सतीश (7) व बृजेश (5) है। प्रेमशीला का पति मन्नू सिंह गैर जनपद में किसी प्राइवेट फैक्ट्री में काम करता है।


ससुर से अनबन के चलते प्रेमशीला अपने बच्चों के साथ अलग रहती थी। प्रतिदिन की तरह खेते में काम करने के बाद देर शाम घर आई प्रेमशीला रात में भोजन बनाकर बच्चों को खिलाई। छोटे पुत्र बृजेश (5) के साथ सोने चली गई। देर रात हथियारबंद दो लोग धमक पड़े। दोनों ने प्रेमशीला की कनपटी पर असलहा सटा दिया।


बगल में लेटे बच्चों शोर सुनकर जग गए तथा मां को बचाने के लिए बदमाशों से भिड़ गए। पकड़े जाने के डर से बदमाशों ने प्रेमशीला को गोली मार दी। छर्रा लगने से पांच वर्षीय बृजेश भी घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed