{"_id":"6df0cc779ce2fe738f62362700bd7d88","slug":"class-5-student-bodies-found-hanging-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कक्षा 5 के छात्र का लटका िमला शव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कक्षा 5 के छात्र का लटका िमला शव
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Sat, 16 May 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के कहोतरी चट्टी पर संदिग्ध हालत में एक किशोर का गमछे से लटकता शव मिलने से सनसनी फैल गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया तो किशोर के परिवारीजनों ने हत्या कर शव लटकाने की बात कहते हुए बिरनो-रानीपुर मार्ग पर चक्काजाम कर दिया।
सदर एसडीएम ने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया तब ग्रामीण माने। घटना शनिवार की सुबह की है। परिजनों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में हत्या की तहरीर दी।
नोनहरा थाना क्षेत्र के बौरी गांव निवासी जमुना बिंद का पुत्र सिंटू बिंद (13) पिछले सात वर्ष से बिरनो थाना क्षेत्र के कहोतरी में अपने ननिहाल देवचंद बिंद के साथ रह रहा था।
विज्ञापन
नाना देवचंद की चट्टी पर ही चाय-नाश्ते की दूकान है। सिंटू एचएन अर्बन पब्लिक स्कूल में कक्षा 5 का छात्र था। स्कूल से आने के बाद वह शाम को दूकान पर आकर काम-काज में हाथ बंटाता था।
शुक्रवार को नाना रिश्तेदारी में गए हुए थे, जबकि नानी घर पर थी। दूकान में सिर्फ मामा गनेश थे। वह भी रात में एक शादी समारोह में भाग लेने के लिए चले गए। दूकान पर सिर्फ सिंटू ही था।
शनिवार की सुबह करीब 6 बजे मामा गनेश दूकान पर पहुंचा तो देखा कि दूकान बंद थी। इस पर दूकान के अंदर झोपड़ी में गया तो देखा कि सिंटू झोपड़ी में लगी बांस के सहारे फंदे पर झूल रहा था।
घटना की खबर मिलते ही दर्जनों लोग एकत्र हो गए। परिवार और ग्रामीणों ने सिंटू की हत्या करने का आरोप लगाते हुए रानीपुर-बिरनो मार्ग पर चक्काजाम कर दिया।
जानकारी मिलते ही सदर एसडीएम एके सिंह, सीओ कासिमाबाद, एसपीआरए अनिल कुमार सिंह सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई।
जाम कर रहे लोगों ने मामले की जांच कराने के साथ ही मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की। एसडीएम ने मामले की जांच कराने के साथ ही आर्थिक सहायता का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ और उन्होंने खत्म किया।