फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Clashes between Om Prakash Rajbhar and villagers over pasture land

चारागाह की जमीन को लेकर ओम प्रकाश राजभर और ग्रामीणों में नोकझोंक

Tue, 10 May 2022 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Clashes between Om Prakash Rajbhar and villagers over pasture land
करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के पहदरिया गांव में मंगलवार की दोपहर चारागाह की जमीन को लेकर सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और जहूराबाद विधायक ओम प्रकाश राजभर तथा ग्रामीणों के बीच नोकझोंक हो गई। इसके बाद विधायक आरोपियों पर केस दर्ज कर गिरफ्तारी की जिद पर अड़ गए और वहीं धरने पर बैठ गए। मामले में पुलिस ने 15 नामजद और 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर दो को गिरफ्तार कर लिया। उधर, दूसरे पक्ष के लोगों ने भी विधायक के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

विधायक गांव के रामाशीष राजभर के घर गए थे। वहां चारागाह की जमीन को लेकर ग्रामीणों के साथ विधायक और उनके कार्यकर्ताओं के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग जुट गए।
विज्ञापन

विधायक राजभर का आरोप है कि 15-20 लोग लाठी-डंडे लेकर आए और उनसे मारपीट करने की कोशिश की। विधायक और उनके समर्थकों ने इस मामले केस दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए हंगामा किया। विधायक मांग पूरी कराने के लिए धरने पर बैठ गए। सूचना पर सीओ रवींद्र वर्मा, करीमुद्दीनपुर थानाध्यक्ष जीतेंद्र कुमार और कई थानों की पुलिस पहुंच गई। मामले में विधायक ने 15 नामजद और 10 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी रंजीत सिंह और मुंजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। दूसरे पक्ष के लोगों ने भी विधायक और उनके कार्यकर्ताओं के खिलाफ तहरीर दी है। इसमें ओम प्रकाश राजभर, कार्यकर्ताओं और सुरक्षा में शामिल लोगों पर अभद्रता करने और चारागाह की जमीन पर जानवर नहीं चराने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इधर, घटना की जानकारी होने पर जंगीपुर विधायक वीरेंद्र यादव, बलिया के फेफना विधायक संग्राम सिंह यादव, बेल्थरारोड के विधायक हंसू राम, रसड़ा विधानसभा से सुभासपा के प्रत्याशी महेंद्र चौहान, पूर्व एमएलसी काशीनाथ यादव, सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त के प्रतिनिधि अमन सिंह और तमाम नेता और कार्यकर्ता वहां पहुंच गए। सीओ रवींद्र वर्मा का कहना है कि विधायक ओम प्रकाश राजभर अपने क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। इसी दौरान वह पहदरिया गांव में पहुंचे थे। वहां कुछ लोगों से नोकझोंक हो गई। ओम प्रकाश राजभर की ओर से केस दर्ज कराया गया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। बाकी को 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, पड़ोसी जिला बलिया के फेफना विधायक संग्राम सिंह यादव, बेल्थरारोड के विधायक हंसू राम, रसड़ा विधानसभा से सुभासपा के प्रत्याशी महेंद्र चौहान समेत अन्य नेता और कार्यकर्ता वहां पहुंच गये। सीओ रवींद्र वर्मा का कहना है कि विधायक ओम प्रकाश राजभर अपने क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। इसी दौरान पहदरिया गांव में पहुंचे थे। जहां कुछ लोगों से नोकझोक हो गई। ओम प्रकाश राजभर की ओर से मामला दर्ज कराया गया। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed