फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   chunav

प्रधान, बीडीसी, ब्लाक प्रमुख और जिपं सदस्य के लिए मिली 1232 आपत्तियां

Wed, 24 Mar 2021 11:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
chunav
गाजीपुर। पंचायत चुनाव के मद्देनजर विभिन्न पदों व वार्डों के आरक्षण की प्रकाशित अनंतिम सूची पर काफी संख्या में आपत्तियां आईं हैं। इसमें प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ब्लाक प्रमुख तथा जिला पंचायत सदस्य के पद के लिए 1232 आपत्तियां दर्ज कराई गईं हैं। सबसे ज्यादा आपत्ति प्रधान पद को लेकर आई है, जबकि ब्लाक प्रमुख पद के लिए दो ब्लाकों से सिर्फ तीन आपत्तियां आईं। आपत्तियों का निस्तारण कर जल्द ही आरक्षण की अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर संभावित दावेदारों की भागदौड़ तेज हो गई है, वहीं चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक सक्रियता भी बढ़ गई है। पंचायत चुनाव में विभिन्न पदों के आरक्षण की अनंतिम सूची पिछले दिनों जारी की गई थी। इस सूची को लेकर आपत्तियां मांगीं गईं थीं। इसके लिए निर्धारित अवधि में सभी सोलह विकास खंडों से प्रधान, बीडीसी, प्रमुख तथा जिला पंचायत सदस्य के पद के लिए कुल 1232 आपत्तियां प्राप्त हुईं हैं। इनमें प्रधान के पद पर सर्वाधिक 1133, बीडीसी के लिए 50, ब्लाक प्रमुख पद के लिए तीन तथा जिला पंचायत सदस्य पद के लिए कुल 46 आपत्तियां प्राप्त हुईं हैं। प्रधान पद के लिए सबसे ज्यादा आपत्ति सादात ब्लाक से प्राप्त हुई, जबकि रेवतीपुर विकासखंड से प्राप्त आपत्तियों की संख्या सबसे कम है। मिली जानकारी के अनुसार सदर विकास खंड में प्रधान पद के लिए 61, बीडीसी दो, जिला पंचायत सदस्य 19, बिरनो ब्लाक में प्रधान पद के लिए 41, बीडीसी तीन, करंडा में प्रधान पद के लिए 41, बीडीसी तीन, जिला पंचायत सदस्य के लिए दो आपत्तियां आईं हैं। इसी तरह मरदह ब्लाक में प्रधान पद पर 44, बीडीसी तीन, जिला पंचायत सदस्य पद के लिए एक, सैदपुर में प्रधान पद के लिए 101, बीडीसी तीन, सादात में प्रधान के लिए 138, जिला पंचायत सदस्य के लिए दो तथा देवकली विकासखंड में प्रधान पद के लिए 71, बीडीसी पद पर दो तथा जिला पंचायत सदस्य के लिए कुल चार आपत्तियां प्राप्त हुईं हैं। मनिहारी ब्लाक में प्रधान पद के लिए 98, बीडीसी आठ, जिला पंचायत सदस्य एक, जखनिया में प्रधान पद के लिए 115, बीडीसी तीन, प्रमुख एक तथा जिला पंचायत सदस्य तीन, मुहम्मदाबाद में प्रधान पद के लिए 58, बीडीसी पांच, जिला पंचायत सदस्य तीन, कासिमाबाद में प्रधान पद के लिए 82, बीडीसी दो, जिला पंचायत सदस्य पद के लिए दो आपत्तियां आई हैं। इसी तरह से बाराचवर ब्लाक में प्रधान पद के लिए 59, बीडीसी तीन, भावंरकोल में प्रधान पद के लिए 67, बीडीसी दो, ब्लाक प्रमुख दो, जिला पंचायत सदस्य एक, जमानिया में प्रधान पद के लिए 69, बीडीसी छह, जिला पंचायत सदस्य सात, भदौरा में प्रधान पद के लिए 63, बीडीसी पांच, तथा रेवतीपुर ब्लाक में प्रधान पद के लिए 25 एवं जिला पंचायत सदस्य के लिए महज एक आपत्ति प्राप्त हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed