{"_id":"64e261caeb5f2a433e0fafc4","slug":"children-will-get-vegetable-shree-anna-once-a-week-ghazipur-news-c-313-1-svns1019-2309-2023-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: बच्चों को रोज िमलेगी सब्जी श्री अन्न हफ्ते में एक दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: बच्चों को रोज िमलेगी सब्जी श्री अन्न हफ्ते में एक दिन
विज्ञापन
बच्चों के मिड-डे-मील में हफ्ते में चार दिन दालयुक्त भोजन देने का फैसला
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। पीएम पोषण योजना के तहत प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को दिए जाने वाले मिड-डे-मील में भी बदलाव किया गया है। बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए अब मेन्यू में श्री अन्न (बाजरा) को शामिल किया गया है। अब हर दिन सब्जी और हफ्ते में चार दिन दालयुक्त भोजन दिया जाएगा।
नए वित्तीय वर्ष में केंद्र सरकार की ओर से मिड-डे-मील के लिए प्रति बच्चा दी जाने वाली राशि में वृद्धि की गई थी। इसी क्रम में पिछले दिनों हुई प्रोजेक्ट एप्रूवल बोर्ड (पीएबी) की बैठक में मेन्यू में सब्जी-दाल के प्रतिदिन प्रयोग एवं श्री अन्न को सप्ताह में एक दिन शामिल किए जाने का निर्णय हुआ है।
इसी क्रम में शासन ने सोमवार को मिड-डे-मील का संशोधित मेन्यू जारी कर दिया है। इसके अनुसार हफ्ते में एक दिन मूंग की दाल एवं मौसमी सब्जी युक्त बाजरे की खिचड़ी दी जाएगी। संशोधित मेन्यू के अनुसार सोमवार को रोटी, सोयाबीन युक्त मौसमी सब्जी एवं मौसमी फल, मंगलवार को चावल, सब्जी, दाल, बुधवार को मौसमी सब्जी, सोयाबीन की बड़ी युक्त तहरी एवं दूध दिया जाएगा।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को रोटी, सब्जी, दाल, शुक्रवार को मौसमी सब्जी, सोयाबीन की बड़ी युक्त तहरी या मूंग की दाल एवं मौसमी सब्जी के साथ बाजरा की खिचड़ी, शनिवार को चावल, सब्जी और दालयुक्त भोजन बच्चों को दिया जाएगा।
बेसिक शिक्षा के विशेष सचिव अवधेश कुमार तिवारी ने सभी जिलाधिकारियों को संशोधित मेन्यू भेजते हुए आवश्यक व्यवस्था करने एवं इसके अनुसार मिड-डे-मील वितरण के निर्देश दिए हैं। मालूम हो कि अभी मिड-डे-मील में सब्जी हफ्ते में तीन दिन और दाल हफ्ते में दो दिन दी जाती थी।
-- -- -- --
मिड-डे-मील में मोटे अनाज शामिल करने से बच्चों को और पौष्टिक भोजन मिल सकेगा। सभी खंड शिक्षाधिकारियों को इसका अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया जा रहा है।- हेमंत राव, बेसिक शिक्षाधिकारी