{"_id":"46a0fb36fa681ac396d89ae89abcaeb5","slug":"children-parents-enjoys-in-fair-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभिभावकों ने बच्चों के साथ मेले का लिया लुत्फ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभिभावकों ने बच्चों के साथ मेले का लिया लुत्फ
ब्यूरो अमर उजाला/गाजीपुर
Updated Sun, 20 Dec 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
जयनगर स्थित अवध पब्लिक स्कूल में रविवार को बाल मेला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों की तरफ से स्वादिष्ट व्यंजनों गेम्स और खिलौनों के स्टाल लगाए। इन स्टालों पर बच्चों के साथ ही अभिभावकों ने खरीददारी करते हुए खूब मस्ती की।
मेला में विद्यालय के बच्चों ने अंक पहेली, लकी ड्रा, रिंग थ्रो आदि खेलकूद के स्टाल लगाए थे। इन पर बच्चों के साथ ही अभिभावकों ने हाथ आजमाए। इसके अलावा खान-पान के स्टालों पर छपरा का छोला, पतंजलि फुल्की, झांसी की पापड़ी, चाऊमीन, पेस्ट्री, रसगुल्ला, गाजर का हलवा, कटलेट आदि स्वादिष्ट व्यंजन उपलब्ध कराए गए थे। बच्चों और उनके अभिभावकों ने इन लजीज चीजों का आनंद उठाया। मेला में बच्चों एवं अभिभावकों ने जमकर मस्ती की। इससे पहले मेले का उद्घाटन विधान परिषद सदस्य राजदेव सिंह ने फीता काटकर किया। उन्होंने बच्चों का उत्साह बढ़ाया। इस अवसर पर ब्रजभूषण दुबे, कल्पना सिंह, राजेंद्र सिंह, संजय तिवारी, पुष्पा पांडेय, शालिनी गुप्ता, दीपा, अंशू सिंह, रु खसाना बेगम, हर्षिता श्रीवास्तव तथा प्रज्ञा राय आदि का योगदान सराहनीय रहा। स्कूल की प्रधानाचार्य किरन सिंह ने सभी अतिथियों एवं अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया।