गाजीपुर: रोटावेटर की चपेट में आने से बालक की मौत, खेत की जुताई के दौरान ट्रैक्टर पर चढ़ने की कोशिश में हादसा
माऊपारा निवासी मृत्युंजय राम (12) के घर पास रोटावेटर से खेत की जुताई की जा रही थी। इसी दौरान मृत्युंजय रोटावेटर पर चढ़ गया। उसे चालक देख नहीं पाया। चढ़ते समय बालक असंतुलित होकर गिर गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजीपुर के नंदगंज थाना क्षेत्र के माऊपारा गांव में गुरुवार सुबह खेत की जुताई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आने से एक बालक की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर उसका अंतिम संस्कार कर दिया। माऊपारा निवासी मृत्युंजय राम (12) के घर पास रोटावेटर से खेत की जुताई की जा रही थी। इसी दौरान मृत्युंजय रोटावेटर पर चढ़ गया। उसे चालक देख नहीं पाया।
चढ़ते समय बालक असंतुलित होकर गिर गया। चपेट में आने से उसके सिर, गर्दन और पैर कट गए। ग्रामीणों के शोर मचाने पर चालक ने ट्रैक्टर रोक दिया। इधर गंभीर रूप से घायल बालक को परिजन इलाज के लिए सैदपुर लेकर आए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मृतक चार भाइयों में सबसे छोटा था और कक्षा छह का छात्र था। शव घर पहुंचते ही परिवार के लोग बिलखने लगे। देखते ही देखते दरवाजे पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। लोग परिवार के लोगों को सांत्वना देकर शांत कराने में जुटे थे।
सड़क हादसे में बाइक सवार सब्जी विक्रेता की मौत
मनिहारी थाना क्षेत्र के पारा तिवारीपुर गांव के पास बुधवार की देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार सब्जी विक्रेता की मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने परिजनों को शव सुपुर्द कर दिया। इसके बाद परिजन शाम छह बजे शव को ऊसर गांव के चौराहे पर रखकर गाजीपुर- दुल्लहपुर मार्ग जाम कर दिया।
पुलिस प्रशासन के समझाने पर एक घंटा बाद शाम सात बजे जाम समाप्त हुआ। नियांव गांव निवासी सब्जी विक्रेता शेषनाथ कुशवाहा (40) मित्र शादियाबाद थाना के हंसराजपुर गांव निवासी सब्जी विक्रेता मनोज राजभर के साथ देर शाम बाइक से पारा तिवारीपुर गांव में सब्जी के उधारी का पैसे लेने के लिए गए थे। वहां से लौटते समय गाजीपुर- दुल्लहपुर मार्ग पर वाहन ने टक्कर मार दी।
सड़क हादसे में युवक की मौत
बिरनो थाना क्षेत्र के आगापुर पारा गांव के पास बुधवार की देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में बाइक सवार का दोस्त घायल हो गया। युवक की मौत की सूचना मिलने पर परिजनों में मातम छा गया। नियांव गांव निवासी शेषनाथ कुशवाहा (40) अपने मित्र मनोज के साथ बाइक से हंसराजपुर से बखरा गांव जा रहा था।
आगापुर पारा गांव के पास अनियंत्रित अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार दोनों युवक सड़क गिरकर घायल हो गए। चालक वाहन लेकर फरार हो गया। स्थानीय लोग दोनों घायलों को उपचार के लिए मनिहारी सीएचसी लेकर आए। जहां डॉक्टरों ने शेषनाथ कुशवाहा को मृत घोषित कर दिया। शेषनाथ के मित्र मनोज का उपचार अस्पताल में चल रहा है।