फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Chief Minister gave relief material to 186 victims

करीब सवा घंटे रहे सीएम, 186 पीड़ितों को मिली राहत सामग्री

Fri, 13 Aug 2021 10:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister gave relief material to 186 victims
मुख्यमंत्री के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम में बाढ़ राहत सामग्री के साथ बैठे लोग। संव - फोटो : GHAZIPUR
एशिया के सबसे बड़े गांव गहमर में प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ नाथ ने शुक्रवार को बाढ़ प्रभावित 186 परिवारों में राहत सामग्री का वितरण किया। सीएम सुबह 10.32 बजे गहमर इंटर कालेज पहुंचे। 11 बजे तक राहत सामग्री वितरण के बाद बाढ़ के हालात पर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उसके बाद मीडिया ब्रीफिंग कर वह 11.20 बजे हेलीकाप्टर से करीब 10 मिनट तक बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करने के बाद बलिया के लिए रवाना हो गये।
विज्ञापन

सीएम बनारस से गाजीपुर के वीरवर नैगर सिंह खेल मैदान पर बने हेलीपैड पर करीब 10.20 पर पहुंचे। वहां से उनका काफिला 10.32 बजे गहमर इंटर कालेज पहुंचा। कार्यक्रम के मद्देनजर पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। यहां ताड़ीघाट-बारा मार्ग से लेकर कार्यक्रम स्थल तक चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। गहमर इंटर कालेज पर पहुंचकर सीएम ने पीड़ितों का हालचाल जाना और उसके बाद राहत सामग्री का वितरण शुरू किया। 11 बजे राहत सामग्री वितरण का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसमें सबसे ज्यादा प्रभावित चार तहसील के लोग शामिल हैं। जिसमें सेवराई के 150, सदर के 10, मुहम्मदाबाद के 5 और जमानिया के 17 पीड़ित रहे।
विज्ञापन

000
राहत सामग्री में आटा दस किलो, आलू 10 किलो, अरहर की दाल दो किलो, नमक 500 ग्राम, हल्दी 250 ग्राम, मिर्चा 250 ग्राम, धनिया 250 ग्राम, रिफाइन एक लीटर, लाई एक बोरी, साबुन दो पीस, मोमबत्ती एक पैकेट, सलाई एक पैकेट और बिस्कुट दो पैकेट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
सुरक्षा में लगे थे कई जिलों के पुलिसकर्मी
सीएम की सुरक्षा के लिए यहां जिले की पुलिस और पीएसी की डेढ़ कंपनी सहित जौनपुर और चंदौली से आए करीब 250 पुलिस कर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी। ताड़ीघाट-बारा मार्ग से लेकर गहमर इंटर कालेज परिसर तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे जिसमें करीब एक हजार सुरक्षाकर्मी तैनात थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed