फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Chhapra-Varanasi passenger train will run from thirteen

तेरह से चलेगी छपरा-वाराणसी सवारी गाड़ी

Tue, 08 Feb 2022 11:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 11:20 PM IST
विज्ञापन
Chhapra-Varanasi passenger train will run from thirteen
गाजीपुर। रेल प्रशासन की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए 05445-05446 छपरा-वाराणसी सिटी-छपरा अनारक्षित दैनिक एक्सप्रेस विशेष गाड़ी का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन

जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि 05445 छपरा-वाराणसी सिटी दैनिक अनारक्षित एक्सप्रेस विशेष गाड़ी 13 फरवरी से प्रतिदिन छपरा से 16.10 बजे प्रस्थान करेगी। गौतम स्थान, रिविलगंज घाट, सुरेमनपुर, दल छपरा, रेवती, सहतवार, बांसडीह रोड, बलिया, फेफना, ताजपुर डेहमा, करीमुद्दीनपुर, ढोंढाढीह, यूसुफपुर, शहबाज कुली, फतेहपुर अटवा हाल्ट होते हुए गाजीपुर सिटी 19.32 बजे पहुंचेगी। इसके बाद आंकुसपुर, सहेड़ी, नंदगंज, बासूचक, सैदपुर भितरी, औड़िहार, सारनाथ होते हुए 21.40 पर वाराणसी सिटी पहुंचेगी। बताया कि वापसी यात्रा में 05446 वाराणसी सिटी-छपरा दैनिक अनारक्षित एक्सप्रेस विशेष गाड़ी 13 फरवरी से प्रतिदिन वाराणसी सिटी से पांच बजे प्रस्थान कर सारनाथ, कादीपुर, औड़िहार, नंदगंज होते हुए 06.45 पर गाजीपुर सिटी पहुंचेगी। इसके बाद गाजीपुर घाट, शहबाज कुली, करीमुद्दीनपुर, चितबड़ागांव, फेफना, सागरपाली, बलिया, बांसडीह रोड, सहतवार, दल छपरा, सुरेमनपुर होते हुए छपरा 10.55 बजे पहुंचेगी। इस गाड़ी में साधारण द्वितीय श्रेणी के 10 तथा एसएलआर-एसएलआरडी के दो सहित कुल 12 कोच लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि गाजीपुर सिटी-प्रयागराज संगम 05437 एवं प्रयागराज संगम-गाजीपुर सिटी 05438 अनारक्षित दैनिक डेमू विशेष गाड़ी एक मार्च से संचालित की जाएगी। इसमें कुल 10 कोच लगाए जाएंगे। गाजीपुर सिटी-प्रयागराज संगम 05437 दैनिक अनारक्षित डेमू विशेष गाड़ी गाजीपुर सिटी से सुबह 04.20 बजे चलकर नंदगंज, सैदपुर भितरी, औड़िहार, सारनाथ, वाराणसी सिटी होते हुए 06.20 पर वाराणसी एवं 10.30 बजे प्रयागराज संगम पहुंचेगी। बताया कि प्रयागराज संगम-गाजीपुर सिटी 05438 डेमू अनारक्षित एक्सप्रेस विशेष गाड़ी प्रयागराज संगम से शाम 5.45 बजे चलकर वाराणसी 9.40 पर पहुंचेगी। इसके बाद वाराणसी सिटी, सारनाथ, औड़िहार, सैदपुर भितरी, नंदगंज होते हुए गाजीपुर सिटी 11.30 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed