फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Chhapra-Delhi special train will run from 26

छपरा-दिल्ली विशेष ट्रेन का 26 अक्टूबर से संचालन शुरू

Thu, 14 Oct 2021 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Chhapra-Delhi special train will run from 26
गाजीपुर। त्योहारों पर होने वाली अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर रेलवे 5315/05316 छपरा-दिल्ली-छपरा साप्ताहिक पूजा विशेष गाड़ी का संचालन करेगा। ट्रेन 26 अक्तूबर से चलेगी। ट्रेन में सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे और इसमें यात्रियों को कोविड-19 के मानकों का पालन करना होगा।
विज्ञापन

गाड़ी संख्या 05315 छपरा-दिल्ली साप्ताहिक पूजा विशेष गाड़ी 26 अक्तूबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार को छपरा से दिन में 11:15 बजे प्रस्थान कर बलिया से 12:28 बजे, यूसुफपुर से 13:15 बजे, गाजीपुर सिटी से 13:41 बजे, औड़िहार जंक्शन से 14:40 बजे, डोभी से 15:15 बजे, केराकत से 15:25 बजे, जौनपुर से 16:40 बजे, शाहगंज से 17:15 बजे, अकबरपुर से 17:56 बजे, फैजाबाद से 19:10 बजे, लखनऊ (उत्तर रेलवे) से 22:40 बजे, दूसरे दिन हरदोई से 1:00 बजे, शाहजहांपुर से 2:55 बजे, आंवला से 5:07 बजे, चंदौसी से 6:10 बजे, मुरादाबाद से 8:03 बजे, अमरोहा से 8:37 बजे, हापुड़ से 9:38 बजे, गाजियाबाद से 10:29 बजे और दिल्ली के शहादरा से 10:53 बजे छूटकर 11:20 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
विज्ञापन

वहीं, वापसी की यात्रा में गाड़ी संख्या 05316 दिल्ली-छपरा साप्ताहिक पूजा विशेष गाड़ी 27 अक्तूबर से एक दिसंबर तक प्रत्येक बुधवार को दिल्ली से दिन में 14:00 बजे प्रस्थान कर शहादरा से 14:16 बजे, गाजियाबाद से 14.54 बजे, हापुड़ से 15.32 बजे, अमरोहा से 16.32 बजे, मुरादाबाद से 17.30 बजे, चंदौसी से 19.00 बजे, सीतापुर से 08.30 बजे, आंवला से 19.57 बजे, शाहजहांपुर से 22:42 बजे, हरदोई से 23:34 बजे, दूसरे दिन लखनऊ (उत्तर रेलवे) से 1:20 बजे, फैजाबाद से 4:40 बजे, अकबरपुर से 6:15 बजे, शाहगंज से 7:10 बजे, जौनपुर से 8:30 बजे, केराकत से 8:59 बजे, डोभी से 9:08 बजे, औड़िहार से 9:37 बजे, गाजीपुर सिटी से 10:33 बजे, यूसुफपुर से 10:50 बजे और बलिया से 11:58 बजे छूटकर 13:20 बजे छपरा पहुंचेगी। इस विशेष गाड़ी की संरचना में एसएलआरडी के दो, द्वितीय श्रेणी के नौ, शयनयान के नौ, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के दो और वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के एक कोच सहित कुल 23 कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed