फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   certificate ditribution

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत प्रमाण पत्र वितरित किया

Sun, 18 Oct 2020 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
certificate ditribution
गाजीपुर। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत भारतीय स्टेट बैंक के आंचलिक उप महाप्रबंधक पीसी बरोड़ ने रविवार को डिजिटल जागरूकता कैंप में योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा की कतार के सबसे पीछे के व्यक्ति जो ठेला, खोमचा आदि लगाकर रेहड़ी एवं सड़क की पटरी पर चना भटूरा, चाट समोसा, सब्जी, फल आदि बेचने का काम करने वाले लोगों को समाज की मुख्य धारा में लाने के लिए यह योजना लाई गई है। पैसे को खर्च करना आसान है, लेकिन पैसे की बचत एवं उससे विकास कैसे करना है यह महत्वपूर्ण है। बैंकिंग व्यवस्था के महत्व को समझने एवं समझाने तथा धन की उपयोगिता आदि से अवगत कराने के लिए यह जरुरी है। क्षेत्रीय प्रबंधक सुरेश पांडेय ने बताया कि स्वनिधि योजना के अंतर्गत 10 हजार का ऋण चयनित लोगों को दिया गया है। उन्होंने बताया की जिले के कुल 137 लोगों ने आवेदन किया, जिसमें से 80 लोगों के आवेदन को स्वीकार कर ऋण उपलब्ध कराया गया है। मुख्य प्रबंधक ब्रजेश कुमार सिंह ने मुख्य अतिथि को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया तथा आगंतुकों के प्रति आभार ज्ञापित किया। इस अवसर पर मीना शर्मा, सुनीता विश्वकर्मा लीलावती देवी, इरशाद अहमद, मुख्तार अहमद, अमित प्रजापति, उमेश कुमार खरवार, नूरजहां, रमेशचंद आदि को लाभार्थी प्रमाण दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed