फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Celebrating Ravana with Combustion

रावण दहन के साथ मना विजयदशमी

Sun, 01 Oct 2017 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर Updated Sun, 01 Oct 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
Celebrating Ravana with Combustion
रामलीला मैदान में जलता रावण का पुतला।
शहर सहित जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में विजयदशमी का पर्व शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर शहर के लंका मैदान में असत्य के प्रतीक रावण के पुतले का दहन किया गया। जैसे ही श्रीराम के साथ केंद्रीय संचार-रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने रावण के पुतले को आग के हवाले किया, उपस्थित लोग जय श्रीराम का उद्घोष करने लगे। ग्रामीण क्षेत्रों में भी रावण के पुतले का दहन किया गया। इस दौरान कई जगहों पर मेला का भी आयोजन किया गया था। सभी स्थानों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन


विजयदशमी के मौके पर शहर के लंका मैदान में मेले का आयोजन किया गया था। मेला देखने के लिए लोग दोपहर बाद से पहुंचने लगे थे। समय के साथ-साथ रामलीला मैदान लोगों से भरता लगा। शाम छह बजते-बजते मैदान लोगों से भर गया। मैदान में विशालकाय दशानन का पुतला लोगों के आकर्षण का केंद्र बना था। जैसे-जैसे रावण दहन का समय नजदीक आता जा रहा था, वैसे-वैसे लोगों में पुतले के पास जाने की भी होड़ मचती रही। बांस-बल्ली का घेरा बनाया गया था, जिससे लोग दूर खड़े होकर पुतला दहन देख सकें।
विज्ञापन


इस दौरान आगे जाने को लेकर लोगों में धक्का-मुक्की भी होती रही। रात साढ़े सात बजे भगवान राम, लक्ष्मण के साथ रावण के पुतले के पास पहुंचे। इसके बाद राम और रावण युद्ध प्रारंभ हुआ। दोनों तरफ से तीर की बौछार शुरू हो गई। कुछ देर तक चले युद्ध के बाद भगवान राम ने रावण का वध कर दिया। वध होते ही आतिशबाजी का क्रम शुरू हो गया। इसके बाद भगवान राम के साथ केंद्रीय संचार-रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने रावण के विशालकाय पुतले को आग के हवाले किया। आग लगते ही वहां मौजूद श्रद्धालु भगवान श्रीराम का जयघोष करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रावण का पुतला जलने के बाद लोग अपने घरों को रवाना हुए। इस मौके पर जिलाधिकारी के बाला जी, पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह, नगरपालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष दीनानाथ गुप्ता, प्रकाशचंद्र श्रीवास्तव, ओमप्रकाश तिवारी बच्चा, लक्ष्मीनारायण, पंडित लव कुमार त्रिवेदी, विरेशराम वर्मा, शिवपूजन तिवारी, रामनारायण पांडेय, राजेश प्रसाद, बांके तिवारी, ओमनाराणय सैनी, अशोक कुमार अग्रवाल, योगेश कुमार वर्मा, ऋषि चतुर्वेदी, राजेंद्र विक्रम सिंह, अजय पाठक, सुधीर कुमार अग्रवाल, प्रदीप कुमार उपाध्याय, कृश्णांश त्रिवेदी, अजय कुमार अग्रवाल कृष्णबिहारी त्रिवेदी, सावित्री देवी उपाध्याय आदि उपस्थित थे।


दशहरा के मौके पर लंका मैदान में दर्जनों की संख्या में दूकानें लगाई गई थी। जिधर भी नजर जा रही थी, उधर चाट-पकौड़ी, चाउमीन, सौंदर्य प्रसाधन और खिलौने की दूकानें नजर आ रही थी। महिलाओं ने चाट-पकौड़ी और चाउमीन का स्वाद चखने के साथ ही सौंदर्य प्रसाधनों की जमकर खरीददारी की। वहीं खिलौनों की दूकानों पर नन्हें-मुन्नों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed