फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Celebrated the party's foundation day

धूमधाम से मनाया पार्टी का स्थापना दिवस

Mon, 06 Apr 2015 11:33 PM IST
Updated Mon, 06 Apr 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
Celebrated the party's foundation day
भाजपा का 35वां स्थापना दिवस टैक्सी स्टैंड स्थित कार्यालय पर सोमवार को समारोहपूर्वक मनाया गया। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष विनोद कुमार अग्रवाल ने कहा कि पार्टी ने सबसे अधिक सदस्यों वाली पार्टी बनने का कीर्तिमान स्थापित किया है। यह मुकाम कार्यकर्ताओं के परिश्रम के जरिए ही संभव हो पाया।
विज्ञापन

कहा कि मिशन को आगे बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश का चौमुखी विकास कर उसे समृद्धशाली बनाने का काम कर रहे है। वह समाज को शोषण मुक्त एवं समता युक्त समाज बनाना चाहते हैं। इस मौके पर प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डा. व्यास मुनि राय, विनोद अग्रवाल, विजयशंकर राय, बृजेन्द्र राय, मारकण्डेय सिंह, रामनेरश कुशवाहा, सरोज कुशवाहा, कुवर बहादुर सिंह, ने विचार व्यक्त किया।
विज्ञापन


इसके अलावा निर्गुण केशरी, हरेन्द्र यादव, जवाहिर गुप्त, बलिराम चौधरी, मिथिलेश आदि मौजूद थे। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय तथा संचालन महामंत्री सुनील सिंह ने किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

देवकली संवाददाता के अनुसार भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस देवकली में सोमवार को मनाया गया। इस मौके पर अध्यक्ष दिलीप गुप्ता ने कहा कि छह अप्रैल1980 को नई दिल्ली में पार्टी की स्थापना पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में हुई थी। कहा कि केंद्र में सत्तारूढ़ मोदी सरकार की पूरे देश में आंधी चल रही है।



2017 में उत्तर प्रदेश में होने वाले चुनाव में लक्ष्य को प्राप्त करने लिए पार्टी के कार्यकर्ताओं को अभी से जुट जाना होगा। इस मौके पर कमलेश पांडेय, तेरसू यादव, गुरू प्रसाद गुप्ता, केपी गुप्ता, पवन वर्मा, राजेश गुप्ता, रामलोचन राम, रवीन्द्र सिंह, प्रवीण त्रिपाठी, आर्यन सोनकर आदि मौजूद रहे। उधर, जखनिया स्थित सन शाइन पब्लिक स्कूल में भी पार्टी का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। पार्टी संस्थापक दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण वरिष्ठ नेता प्रभुनाथ चौहान ने किया। उन्होंने कहा कि पार्टी की राष्ट्रवादी नीतियों के चलते अल्प समय में ही पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। इस मौके पर विपीन सिंह, रामहित राम, रामदुलार, ओमप्रकाश, अनिल पांडेय, अजय राय, शिवपूजन चौहान, अशोक पांडेय, इन्द्रदेव कुशवाहा, अवधेश आदि मौजूद रहे। संचालन भानु प्रताप सिंह ने किया।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed