फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   CDOs angry over closure of RC centers

Ghazipur News: आरसी सेंटरों के बंद होने पर सीडीओ हुए नाराज

Wed, 07 Feb 2024 11:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Feb 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
CDOs angry over closure of RC centers
गाजीपुर। जिला स्वच्छ भारत मिशन समिति की बैठक मंगलवार की शाम मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में हुई। बैठक में गत बैठकों के निर्देशों के अनुपालन आख्या पर विचार किया गया।
विज्ञापन

पंचायती राज विभाग की योजनाओं जैसे व्यक्तिगत शौचालय, रिट्रोफिटिंग, ओडीएफ के तहत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के लिए कराने वाले कार्यों पंचायत भवन, अंत्येष्टि स्थल और सामुदायिक शौचालय की प्रगति की समीक्षा की गई। मुख्य विकास अधिकारी की ओर से अवशेष 23 पंचायत भवनों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी अंशुल मौर्या की ओर से गया कि जनपद में ओडीएफ के तहत कुल 61 रिसोर्स रिकवरी सेंटर बनकर तैयार हैं। जहां पर शहरों की तर्ज पर कूड़ा उठान का कार्य एवं कूड़ा निस्तारण कराना है लेकिन उनमें से मात्र 14 केंद्र संचालित हैं। जिस पर सीडीओ की ओर से नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी एडीओ पंचायत को निर्देशित किया कि सभी आरसी सेंटर को संचालित कराकर गांव को स्वच्छ बनाएं। सभी एडीओ पंचायत को यह निर्देश दिया गया कि पंचायत सचिवाल के माध्यम से दी जाने वाली सेवाओं की साप्ताहिक समीक्षा कर उनमें प्रगति करना सुनिश्चित करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed