फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   CBSE Board extends the deadline for online registration

सीबीएसई बोर्ड ने आनलाईन पंजीकरण की समय सीमा बढ़ाई

Tue, 04 Jan 2022 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
CBSE Board extends the deadline for online registration
गाजीपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 2022-23 की परीक्षा में शामिल होने के लिए नौवीं और 11वीं कक्षा के छात्र और छात्राओं के लिए आनलाईन पंजीकरण की समय सीमा बढ़ा दी है। बिना विलंब शुल्क के अब छह जनवरी तक आनलाईन पंजीकरण कराया जा सकेगा। बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि ब्यौरा उपलब्ध कराने के दौरान स्कूल सावधानी बरतें। बाद में सुधार का मौका नहीं दिया जाएगा। नौवीं और 11 वीं के विद्यार्थियों के लिए पंजीकरण की शुरूआत 15 दिसंबर से शुरू हुई थी। जिसे 30 दिसंबर तक बढ़ाया गया था। आनलाईन पंजीकरण की समय सीमा समाप्त हो जाने से काफी छात्र पंजीकरण नहीं करा पाए थे। ऐसे में अब बोर्ड ने इसे छह जनवरी तक बढ़ा दिया है। छह जनवरी के बाद से दो हजार रुपये विलंब शुल्क के साथ 14 जनवरी तक पंजीकरण कराया जा सकेगा। डहरा स्थित जीबी इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक सौम्य प्रकाश बरनवाल ने कहा कि समय सीमा बढ़ने से आनलाईन पंजीकरण कराने से अब तक वंचित रह गए विद्यार्थियों को सहूलियत मिल गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed