फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   CBS service in Five sub post office from this month

पांच उपडाकघरों में सीबीएस सेवा इसी माह से

Wed, 07 Jan 2015 11:23 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Wed, 07 Jan 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
CBS service in Five sub post office from this month

 बैंकों की तर्ज पर डाक विभाग अपने उपभोक्ताओं को कोर बैंकिंग सेवा उपलब्ध कराने जा रहा है। इसके तहत जिले के पांच डाकघरों में सीबीएस सेवा उपलब्ध कराने का काम अंतिम चरण में है। माह के दूसरे पखवारे में इन डाकघरों में सीबीएस सेवा का शुभारंभ हो जाएगा। इसके लिए जोरशोर से तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन


 
डाकघर अपने उपभोक्ताओं को कोर बैंकिंग सेवा उपलब्ध कराने जा रहा है। सीबीएस सेवा होने से उपभोक्ता दूसरी शाखाओं से भी अपने खाते में पैसे डाल एवं निकाल सकेंगे। इससे उन्हें पैसे डालने एवं निकालने के लिए डाकघर में लंबी लाइन नहीं लगानी पड़ेगी। इससे आनलाइन लेनदेन में सहूलियत होगी।
विज्ञापन


सीबीएस सेवा के लिए जिले के 52 डाकघरों में से आठ का चयन किया गया। प्रधान डाकघर के अलावा सिटी उपडाकघर, दिलदारनगर, सैदपुर, सादात, मुहम्मदाबाद, जमानिया एवं मरदह शामिल हैं। इनमें से प्रधान डाकघर में सबसे पहले सुविधा की शुरुआत की जा चुकी है जबकि प्रकाश टाकीज स्थित सिटी उपडाकघर में बीते दिसंबर माह की 22 तारीख को सुविधा का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब अन्य उपडाकघरों में सीबीएस सेवा का कार्य पूरा करने का काम जोरों पर है। बताया गया है कि इस महीने की 22 से 29 तारीख के बीच पांच डाकघरों सैदपुर, दिलदारनगर, जमानिया, सादात और मरदह में सुविधा का शुभारंभ हो जाएगा। सीबीएस से जुड़ने के बाद जिले के ये सभी डाकघर देश के अन्य सीबीएस डाकघरों से जुड़ जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed