फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Caught a student taking examination instead of another

दूसरे की जगह परीक्षा दे रहे छात्र को पकड़ा

Tue, 12 Apr 2022 10:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 10:12 PM IST
विज्ञापन
Caught a student taking examination instead of another
देवकली क्षेत्र स्थित एक परीक्षा केंद्र में हाईस्कूल गणित की परीक्षा के दौरान मंगलवार को दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहे छात्र को पकड़ लिया गया। केंद्र व्यवस्थापक की तहरीर पर पकड़े गए छात्र के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

प्रथम पाली में हाईस्कूल की गणित की परीक्षा में छात्र सुचित की जगह पर प्रद्युम्न परीक्षा दे रहा था। केंद्र व्यवस्थापक जांच कर रही थीं, उसी समय उन्हें शक हुआ तो फोटो का मिलान किया। इसके बाद उसके दूसरे छात्र के स्थान पर परीक्षा देने का पता चला। केंद्र व्यवस्थापक ने पुलिस को सूचना दी। कोतवाल तेजबहादुर सिंह ने बताया कि केंद्र व्यवस्थापक की तहरीर पर मुकदमा कायम कर प्रद्युम्न यादव को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस इस प्रकरण में संलिप्त लोगों की जांच कर कार्रवाई करेगी। उधर बोर्ड परीक्षा में पहली पाली में हाईस्कूल के छात्रों की गणित की परीक्षा आयोजित थी। इसमें 66429 परीक्षाथियों को सम्मिलित होना था, लेकिन 13502 अनुपस्थित थे। जबकि शेष 52927 ने परीक्षा दी। इसी पाली में इंटर के छात्रों की बैंकिंग, फल एवं खाद्य संरक्षण आदि की परीक्षा में 438 में 401 उपस्थित तथा 37 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में इंटर के छात्रों की नागरिक शास्त्र की परीक्षा में 5239 पंजीकृत थे। इसमें 4453 ने परीक्षा दी जबकि 786 ने छोड़ दी।
विज्ञापन

अनुचित साधन का प्रयोग करते तीन नकलची धराये
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर की ओर चल रहे मंगलवार को बीएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान पीजी कालेज में तीन नकलची पकड़े गए। तीनों को परीक्षा से निष्कासित कर दिया गया। पीजी कालेज में बीएड प्रथम सेमेस्टर सुबह पाली में 2485 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें से 32 परीक्षार्थी अनुपस्थित थे। पीजी कालेज के प्राचार्य डा. राघवेंद्र पांडेय ने बताया कि आंतरिक सचल दल ने निरीक्षण के दौरान नकल करते हुए तीन परीक्षार्थियों को पकड़ा। परीक्षा शुचितापूर्ण तरीके से कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed