फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Cattle-laden pickup overturned, one cow died

मवेशियों से लदी पिकअप पलटी, एक गोवंश की मौत

Fri, 03 Dec 2021 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Cattle-laden pickup overturned, one cow died
योगी सरकार में गो-तस्करी पर पूरी तरह से लगे प्रतिबंध के दावे खानपुर थाना क्षेत्र में झूठे साबित हो गए। छह पशुओं को तस्करी के लिए ले जा रही तेज रफ्तार एक पिकअप जिऊली-देवगांव मार्ग पर अनौनी बाजार के पास निठुरी मोड़ पर शुक्रवार की भोर में पलट गई। इससे एक गोवंश की मौके पर ही मौत हो गई। पिकअप आजमगढ़ से अनौनी बाजार की ओर आ रही थी। पुलिस ने लोगों के साथ मिलकर पशु तस्करों को पकड़ने के लिए घेराबंदी की, लेकिन पशु तस्कर और चालक पिकअप छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस पिकअप को कोतवाली ले आई और छानबीन में जुट गई। मौके पर पहुंचे पशु चिकित्सकों के दल ने मृत गोवंश का पोस्टमार्टम कर उसे गड्ढा खोदकर दफन कर दिया गया। जबकि बचे पांच घायल पशुओं को उपचार के बाद गोशाला भेज दिया गया। खानपुर थानाध्यक्ष यजुवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सिधौना पुलिस चौकी प्रभारी प्रमोद सिंह की तहरीर पर अज्ञात पशु तस्करों सहित वाहन चालक के खिलाफ गोवध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed