फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   cattle health

छोटे पशुओं का भी होगा टीकाकरण

Fri, 18 Jun 2021 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
cattle health
सुहवल। संक्रामक बीमारियों से पशुओं को बचाने के लिए पशुपालन विभाग की ओर से जून माह के अंतिम सप्ताह से टीकाकरण अभियान शुरू होगा। करीब 45 दिनों तक चलने वाले इस अभियान की खास बात यह है कि पहली बार छोटे पशुओं का भी टीकाकरण होगा। इसके लिए विभाग की ओर से छह लाख 76 हजार का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। हालांकि कुछ वर्षों से खुरपका, मुहपका, लगंड़ी, गलाघोंटू आदि गंभीर बीमारियों का प्रकोप ज्यादा नहीं हुआ है। एहतियात के तौर पर विभाग अभियान चलाकर पशुओं को सुरक्षित करने में जुट गया है। टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए करीब तीन लाख वैक्सीन विभाग को जल्द ही उपलब्ध हो जाएगा। जिले के सात तहसीलों के 1238 ग्राम पंचायतों में अभियान को प्रभावी बनाने के लिए 52 पशु चिकित्सालय और पशुधन प्रसार केंद्रों के अलावा डोर-टू-डोर टीकाकरण भी होगा। इसके लिए माइक्रो प्लान तैयार किया जा रहा है। विभागीय आंकड़ों के मुताबिक तीन लाख 86 हजार 272 गोवंश, पांच लाख पांच हजार 945 (भैंस, पड़वा, पड़िया), 19 हजार 171 भेंड़, एक लाख 51 हजार 400 बकरी और दो हजार 432 सुअर हैं। इसके अलावा अन्य पशुओं की प्रजातियां भी मौजूद हैं। विभाग ने पहले खेप में वैक्सीन की तीन लाख खुराक प्राप्त करने के लिए एंबुलेंस को लखनऊ भेजा गया है।
विज्ञापन

ंद्र प्रसाद, प्रभारी मुख्य पशु चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed