फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   cash pament

किसानों का भुगतान सीधे खातों में भेजें

Thu, 10 Jun 2021 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
cash pament
मौधा। सैदपुर के उपजिलाधिकारी विक्रम सिंह ने बुधवार को क्षेत्र के चार गेहूं क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने तौल और रखरखाव आदि के बारे में भी जानकारी ली। साथ ही कोविड के नियमों के पालन को लेकर भी सख्त निर्देश दिया। कहा कि किसानों का भुगतान सीधे उनके खातों में भेजा जाए। एसडीएम ने क्षेत्र के परसनी, धुआर्जुन, नंदगंज के अलावा सैदपुर नगर स्थित गेहूं क्रय केंद्र का भी निरीक्षण किया। परसनी और धुआर्जुन क्रय केंद्रों पर जब एसडीएम को पता चला कि बोरों की कमी का बहाना बताकर किसानों को कई दिनों से वापस लौटाया जा रहा है, तो उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी डिप्टी आरएमओ को देकर इसमें सुधार लाने को कहा। उन्होंने केंद्र प्रभारियों से कांटा-बाट आदि के बारे में जानकारी लेने के साथ ही नमी मापक यंत्र से गेहूं की नमी की जांच की। कहा कि गेहूं की खरीद के बाद तुरंत उसका सुरक्षित भंडारण कराया जाए। साथ ही बारिश से बचाव का खास ख्याल रखा जाए। एसडीएम ने प्रतिदिन मानक के अनुरूप गेहूं की खरीदारी के साथ ही गेहूं की खरीद में तेजी लाने के निर्देश दिए। सैदपुर एवं नंदगंज क्रय केंद्र की व्यवस्था से एसडीएम संतुष्ट दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed