{"_id":"61b6481bbc6da61f6c681272","slug":"case-filed-against-three-including-husband-ghazipur-news-vns627571935","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति सहित तीन पर दर्ज कराया मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति सहित तीन पर दर्ज कराया मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गहमर कोतवाली क्षेत्र के स्थानीय गांव स्थित मायके आई एक विवाहिता ने रविवार को पति सहित तीन के खिलाफ मारपीट और दहेज के लिए प्रताड़ित करने के साथ घर से निकालने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के साथ आरोपियों की तलाश के अलावा छानबीन में जुट गई है।
भैरव राय पट्टी निवासी अरविंद सिंह की पुत्री चंचल सिंह का विवाह 28 जनवरी 2014 में रेवतीपुर थाना के त्रिलोकपुर गांव निवासी में इंद्रजीत सिंह उर्फ विक्की के साथ हुई थी। पीड़िता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि शादी में पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार काफी दान दहेज दिया था। जबकि ससुराल पक्ष के लोग संतुष्ट नहीं थे। शादी के बाद से ही दहेज की खातिर प्रताड़ित करने लगे और दहेज में बुलेट की मांग करने लगे। पिता ने असमर्थता जाहिर किया तो मारपीट घर से निकाल दिए। इससे पूर्व पंचायत स्तर पर समझाने-बुझाने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने एक नहीं सुनी। बीते 11 दिसंबर शनिवार की देर साम मारपीट कर घर से निकाल दिए। प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणी लाल सेन ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पति, ससुर एवं देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है एवं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित जगहों पर दबिश दी जा रही है।