फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Case filed against 16 including MLA Omprakash Rajbhar

विधायक ओमप्रकाश राजभर समेत 16 पर मुकदमा दर्ज

Wed, 11 May 2022 07:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 07:06 PM IST
विज्ञापन
Case filed against 16 including MLA Omprakash Rajbhar
करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के मानसपुर पहदरिया में चारागाह की जमीन को लेकर मंगलवार को हुए विवाद में पुलिस ने देर रात जहूराबाद विधायक ओमप्रकाश राजभर समेत 16 पर भी मुकदमा दर्ज कर लिया। इससे पहले विधायक पक्ष की तहरीर पर 16 लोगों पर केस दर्ज हुआ था। एसपी ग्रामीण आरडी चौरसिया ने बताया कि विधायक पर हमला नहीं हुआ था। मामले में दोनों पक्षों की तहरीर पर करीमुद्दीनपुर पुलिस दोनों पक्षों के कुल 32 लोगों पर केस दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन

विधायक ओमप्रकाश राजभर मंगलवार को क्षेत्र में भ्रमण के दौरान पहदरिया गांव गए थे। वहां कुछ लोगों से उनका विवाद हो गया था। इसके बाद विधायक और उनके समर्थकों ने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए धरना दिया था। विधायक का आरोप था कि 20-25 लोग लाठी-डंडे लेकर आए और उनसे मारपीट करने की कोशिश की। इस पर पुलिस ने 16 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया था। इसके बाद राजभर कड़ी सुरक्षा के बीच गांव से चले गए। फिर दूसरे पक्ष के लोगों ने भी विधायक व उनके कार्यकर्ताओं के खिलाफ तहरीर दी थी। इसमें ओमप्रकाश राजभर, कार्यकर्ताओं और सुरक्षाकर्मियों पर अभद्रता करने, चारागाह की जमीन पर जानवर नहीं चराने की धमकी देने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

उधर, बुधवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की ओर से जिलाधिकारी एमपी सिंह को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर पर हमले का आरोप लगाते हुए सुरक्षा बढ़ाने और विधायक राजभर समेत पार्टी के 16 लोगों पर दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग की। सुभासपा के जिलाध्यक्ष लल्लन राजभर ने कहा कि घटना को लेकर बृहस्पतिवार को पार्टी सरजू पांडे पार्क में धरना-प्रदर्शन करेगी। सपा जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने कहा कि विधायक राजभर के साथ हुई घटना निंदनीय है। अराजकतत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed