फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Candidates admitted to the raging police batons, riot

लाठीचार्ज पर भड़के पुलिस भर्ती अभ्यर्थी, उपद्रव

Wed, 25 Mar 2015 10:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Wed, 25 Mar 2015 10:52 PM IST
विज्ञापन
Candidates admitted to the raging police batons, riot

पुलिस भर्ती घोटाले के विरोध में बुधवार को सिटी रेलवे स्टेशन पर मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों का गुस्सा पुलिस के सख्त रवैये से भड़क गया।

विज्ञापन


पुलिस द्वारा अभ्यर्थियों को गिरफ्तार करने और लाठी भांजने से युवक भड़क गए। नाराज अभ्यर्थियों ने पुलिस पर पथराव करते हुए सिटी रेलवे स्टेशन पर जमकर तोड़फोड़ की। आरपीएफ सिपाही की एक बाइक फूंक दी और तीन उठाकर रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। इससे स्टेशन पर अराजकता की स्थिति रही। अभ्यर्थियों को खदेड़ कर करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने स्थिति पर काबू पाया। इस दौरान सिटी रेलवे स्टेशन पर अफरातफरी मची हुई थी।
विज्ञापन



पुलिस भर्ती में हुई धांधली के विरोध में अभ्यर्थियों के साथ ही छात्र 24 मार्च से ही आंदोलित हैं। पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार बुधवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे अभ्यर्थियों और छात्र नेताओं ने जुलूस निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इस दौरान उन्होंने पुलिस कार्यालय और स्वामी सहजानंद महाविद्यालय के पास प्रदेश के मुख्यमंत्री का पुतला फूंककर नारेबाजी की। इसके बाद अभ्यर्थी सिटी रेलवे स्टेशन पहुंचे। करीब 11 बजे सिटी रेलवे स्टेशन पर डेढ़ से दो सौ की संख्या में युवक एकत्र हो गए। बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स की मौजूदगी में वक्ताओं ने कहा कि स्टेशन पर सभा करने के बाद पूरे शहर में जुलूस निकाल कर भर्ती घोटाले के विरोध में दूकानदारों से बंदी का आह्वान किया जाएगा। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे एक छात्रनेता सहित पांच युवकों को गिरफ्तार कर लिया। इस पर प्रदर्शन कर रहे युवकों का गुस्सा फूट पड़ा।  शोर-शराबा करते हुए वह गिरफ्तारी का विरोध करने लगे। इसी बीच एक दारोगा के ललकारने पर पुलिस ने लाठियां भांजनी शुरू कर दीं। इस पर सैकड़ों युवक भागते हुए मालगोदाम के पास एकत्र हो गए।


इसके बाद युवक रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-2 पर पहुंचे और तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी। प्लेटफार्म पर लगे करीब एक दर्जन यात्री बेंचों को एक-एक कर रेलवे लाइन पर गिराने के साथ ही पथराव कर स्ट्रीट लाइटों को क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस आगे बढ़ी तो उपद्रवी युवक पुलिस पर  ही पत्थरबाजी करने लगे। युवकों का आक्रोश देख पुलिस को बैकफुट पर आना पड़ा। पुलिस के पीछे हटते ही युवक दौड़कर प्लेटफार्म नंबर दो पर पहुंचे और आरपीएफ के पास पुलिस कर्मियों की खड़ी तीन बाइकों को रेलवे लाइन पर गिरा दिया और आरपीएफ के कांस्टेबिल नागेंद्र सिंह की बाइक को आग के हवाले कर दिया।


युवकों के इस दुस्साहस के बाद पुलिस अधिकारियों और कर्मियों ने उत्पाती युवकों को खदेड़ा। आनन-फानन में पुलिस कर्मियों ने बाइक में लगी आग को बुझाया और फेंकी गई बाइकों को ट्रैक से हटवाया। एसपी डा. उमेश चंद्र श्रीवास्तव का कहना था कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed