फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Businessman's body found hanging in the house in ghazipur

गाजीपुरः छत की कुंडी से लटकता मिला व्यापारी का शव, दो लोगों के खिलाफ मुकदमा

Fri, 29 Oct 2021 10:47 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क,गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क,गाजीपुर Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 29 Oct 2021 10:47 PM IST
सार

गाजीपुर के सनबाजार मोहल्ला निवासी धीरज वर्मा का शव कमरे की छत की कुंडी से लटकता मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पत्नी ने जेठ और जेठानी पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।

विज्ञापन
Businessman's body found hanging in the house in ghazipur
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

गाजीपुर में नगर कोतवाली के सनबाजार में शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यापारी का शव घर में लटकता मिला। मृत व्यापारी की पत्नी ने जेठ और जेठानी पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मुकदमा दर्जकर छानबीन में जुट गई है। 
विज्ञापन


सनबाजार मोहल्ला निवासी धीरज वर्मा (37) सोने का सामान पैक करने के लिए डिब्बा बनाते थे। साथ ही, कपड़े का भी व्यवसाय करते थे। शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में धीरज का शव कमरे की छत की कुंडी से लटकता मिला। यह देखकर पत्नी रोने-बिलखने लगी। आवाज सुनकर मोहल्ले के लोगों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पत्नी ने पुलिस को बताया कि धीरज का बड़े भाई से कुछ दिन पहले विवाद हुआ था। किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इस कारण दो-तीन दिनों से वह तनाव में थे। धीरज चार भाइयों में सबसे छोटे थे। माता-पिता का बहुत पहले ही देहांत हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही चीख-पुकार मच गई। मोहल्ले के लोगों ने परिजनों को किसी तरह सांत्वना देकर शांत कराया। इसके बाद शव का अंतिम संस्कार कराया। इस संबंध में कोतवाल दीपेंद्र सिंह ने बताया कि धीरज की पत्नी सुनीता ने बड़े भाई विष्णु एवं उसकी पत्नी के खिलाफ प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed