{"_id":"636be66c62bd245863115766","slug":"buses-will-now-be-available-on-platforms-built-at-the-station-ghazipur-news-vns6828609139","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेशन पर बने प्लेटफार्मों पर अब मिलेंगी बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेशन पर बने प्लेटफार्मों पर अब मिलेंगी बसें
विज्ञापन
गाजीपुर। अब यात्रियों को अपने गंतव्य पर जाने के लिए बस को खोजने की जहमत नहीं उठानी पड़ेगी। यात्री सुविधाओं के विस्तार के क्रम में स्थानीय बस स्टेशन पर बने प्लेटफार्मों पर बसों की पार्किंग की शुरुआत कर दी गई है। यही नहीं इन प्लेटफार्मों पर संबंधित मार्गों का डेस्टिनेशन बोर्ड भी स्थापित कर दिया गया है। अब यात्रियों को संबंधित बसों पर निर्धारित प्लेटफार्मों से सवार होने की सहूलियत मिलेगी।
राज्य सड़क परिवहन निगम के स्थानीय डिपो के बेड़े में 75 बसें हैं। इनमें 68 का संचालन किया जा रहा है जबकि कुछ तकनीकी खराबी से नहीं चल रही हैं। दिल्ली, मथुरा, कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज, गोरखपुर के साथ ही आसपास के अन्य जिलों एवं जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में ये बसें चलाई जा रही है। डिपो प्रशासन की तरफ से यात्रियों की सुविधा और उन्हें ज्यादा से ज्यादा सहूलियत प्रदान करने के लिए प्रयास किया जा रहा है।
इस क्रम में बीते दिनों काउंटर पर टिकट बुकिंग की शुरुआत की गई। इससे यात्री अब डिपो से संचालित सभी बसों के टिकट की बुकिंग करा सकते हैं। टिकट की बुकिंग होने पर यात्रियों को सीट भी आवंटित कर दी जाएगी। यात्रियों को अपने गंतव्य पर जाने के लिए बसों को खोजना पड़ता था। अब उन्हें परेशान नहीं होना पड़ेगा। स्टेशन पर बने चार प्लेटफार्मों पर बसों की पार्किंग की शुरुआत हो गई है। साथ ही इन प्लेटफार्मों पर संबंधित मार्गों के डेस्टिनेशन बोर्ड भी लगा दिए गए हैं। यात्रियों को अपने गंतव्य पर जाने के लिए निर्धारित प्लेटफार्मों से बस उपलब्ध होगी। इस संबंध में सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक वीके पांडेय ने बताया कि प्लेटफार्मों पर बसों की पार्किंग शुरू हो गई है। चारों प्लेटफार्मों पर डेस्टीनेशन बोर्ड भी लगा दिया गया है।
विज्ञापन
प्लेटफार्मों पर लगेगी निर्धारित मार्ग की बसें
गाजीपुर। सभी चार प्लेटफार्मों पर डेस्टिनेशन बोर्ड लगा दिया गया है। इसमें प्लेटफार्म संख्या-एक से बलिया एवं दो पर मऊ-गोरखपुर मार्ग की बसें खड़ी होगी। इसी तरह प्लेटफार्म संख्या-तीन पर आजमगढ़, लखनऊ, कानपुर एवं आगरा तथा चार पर वाराणसी, प्रयागराज, आगरा एवं मथुरा की बसें मिलेगी।
स्टील बेंच और वाटर पोस्ट का भेजा प्रस्ताव
गाजीपुर। रोडवेज बस स्टेशन पर यात्री सुविधा के विस्तार के लिए कवायद की जा रही है। स्टेशन पर यात्रियों के बैठने के लिए और बेंच की जरूरत महसूस की जा रही है। इसके लिए पांच स्टील बेंच का प्रस्ताव उच्चाधिकारियों को भेजा गया है। इसके साथ ही वाटर पोस्ट की स्थापना के संबंध में भी प्रस्ताव दिया गया है। वाटर पोस्ट की स्थापना होने पर यात्रियों को शुद्ध एवं शीतल पेयजल मिलेगा।