{"_id":"0b44a0331cbde9482b26afe805637484","slug":"burnt-effigies-of-mos-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश राज्यमंत्री का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेश राज्यमंत्री का पुतला फूंका
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर
Updated Sun, 25 Oct 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
फरीदाबाद में दलित परिवार के साथ हुई घटना को लेकर अखिल भारतीय अनुसूचित जाति-जनजाति कर्मचारी कल्याण एसोसिएशन के तेवर तल्ख हैं। घटना से नाराज संगठन के सदस्यों ने विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह की ओर से दिए गए बयान की निंदा करते हुए पीजी कालेज चौराहा पर उनका पुतला दहन कर रोष प्रकट किया।
इससे पहले डा. अंबेडकर पार्क में हुई बैठक में वक्ताओं ने हरियाणा राज्य के फरीदाबाद में दलित परिवार को सामंतवादी ताकतों की ओर से जिंदा जलाए जाने की घटना की निंदा की। विदेश राज्यमंत्री की तरफ से दिए गए बयान की आलोचना करते हुए उन्हें मंत्री पद से बर्खास्त करने की मांग प्रधानमंत्री से की गई। चेतावनी दी कि मांग पूरा न होने की दशा में आंदोलन तेज किया जाएगा। इस अवसर पर अशोक, लालबहादुर, संतोष कुमार, गुरूचरण, सर्वेश, संतोष, धर्मेन्द्र, विकास, चन्द्रभान, रवि, अभय, सुनील, उपेन्द्र, श्याम, राजेश, राजेन्द्र, विरेन्द्र, चन्द्रिका, धनंजय, विपिन, बृजेश आदि उपस्थित थे।