{"_id":"0856176bf1ef6ac9b9a04f26330e8655","slug":"bulldozer-went-on-trespassing-creating-a-stir-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, मचा हड़कंप
ब्यूरो अमर उजाला/गाजीपुर
Updated Mon, 11 Jan 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिनों के अवकाश के बाद शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान सोमवार को फिर शुरू हुआ। इस दौरान शहर कोतवाली के पास से लेकर लाल दरवाजा स्थित शिव मंदिर के पास तक अतिक्रमण हटाया गया। अभियान के चलते अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा रहा।
शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए प्रशासन की तरफ से अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत कुछ दिनों पहले की गई। महुआबाग से शुरू हुए अभियान में आज से पहले तक कोतवाली से कुछ पहले एवं विशेश्वरगंज तिराहा
तक अतिक्रमण हटाया जा चुका है। दो दिन के अवकाश के बाद सोमवार को कोतवाली के पहले से ज्वाइंट मजिस्ट्रेट-उप जिलाधिकारी सदर नेहा प्रकाश के नेतृत्व में अभियान शुरू किया गया। इस दौरान नाली पर लगाई गई
विज्ञापन
पटिया एवं किए गए पक्के निर्माण को क्षतिग्रस्त किया गया। इसके अलावा सड़क की पटरी की तरफ से बोर्ड हटाने की कार्रवाई की गई। कुछ दूकानदारों की तरफ से पहले ही अतिक्रमण हटा लिया गया था जबकि कई के अतिक्रमण
को पालिका के कर्मियों ने हटाया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी सदर वेदप्रकाश सिंह, प्रभारी निरीक्षक शहर कोतवाली केके मिश्र, कर अधीक्षक विजयशंकर सहित पालिका के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे। अतिक्रमण हटाने के
दौरान भीड़ की वजह से यातायात में कई बार अवरोध उत्पन्न हुआ।