फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Bulldozer run on illegal construction on government land

सरकारी जमीन पर बने अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

Sun, 01 May 2022 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Bulldozer run on illegal construction on government land
सरकारी जमीन पर अवैध तरीके से कब्जा के साथ ही माफियाओं द्वारा अवैध तरीके कराए गए निर्माणों को बुलडोजर से ध्वस्त करने और अवैध तरीके से अर्जित भूमि-सम्पत्ति को कुर्क करने का क्रम जारी है। इसी क्रम में रविवार को सदर कोतवाली क्षेत्र के बिराइच गांव में बंजर जमीन पर किए गए अवैध निर्माण पर बुलडोजर गरजा। राजस्व टीम की मौजूदगी में कुछ ही देर में निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया। इस कार्रवाई की ग्रामीणों में चर्चा होती रही।
विज्ञापन

सदर तहसील के बिराइच गाव में बंजर की जमीन पर गांव निवासी शाहिन, सुहेल और शकील ने घर बनाकर कब्जा कर लिया था। इसकी शिकायत गांव निवासी माहताब सिद्दीकी ने की थी। जांच में मामला सही पाए जाने पर जिधाधिकारी के निर्देश पर राजस्व टीम पुलिस के साथ मौके पर पहुंची। इसकी जानकारी होते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। कुछ ही देर में बुलडोजर ने अवैध निर्माण जमींदोज कर दिया। इस कार्रवाई से कब्जा करने वालों में अफरा-तफरी मची रही। सदर तहतीस के कानूनगो आनंद कुमार, लेखपाल राजू कुमार, मुसाफिर, मनीष, आशुतोष कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed