फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   BTC 18 and will try to make institutions

18 और संस्थाएं कराएंगी बीटीसी

Sat, 04 Apr 2015 11:15 PM IST
ब्यूरो, गाजीपुर, अमर उजाला
ब्यूरो, गाजीपुर, अमर उजाला Updated Sat, 04 Apr 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
BTC 18 and will try to make institutions

 जिले में बीटीसी प्रशिक्षण के माध्यम से प्राथमिक विद्यालयों में अध्यापक बनाने की प्रक्रिया के तहत सत्र 2013-14 के लिए कुल 18 नए महाविद्यालयों और शिक्षण संस्थाओं को बीटीसी की मान्यता प्रदेश सरकार की तरफ से प्रदान की गई है। इस मान्यता के बाद 50-50 अभ्यर्थियों को बीटीसी करने की सौगात मिलेगी।

विज्ञापन



जिले में अब तक कुल 48 महाविद्यालयों एवं शिक्षण संस्थाओं को बीटीसी की मान्यता मिली है। इनमें से सबसे ज्यादा सैदपुर विकासखंड के आठ महाविद्यालय-शिक्षण संस्थान हैं। इसी तरह मरदह, देवकली और जखनिया ब्लाक क्षेत्र के 7-7, मनिहारी 6, सादात में 5, सदर ब्लाक में 3, बिरनो 2, भांवरकोल, जमानिया और कासिमाबाद विकासखंड में 1-1 महाविद्यालय एवं शिक्षण संस्थान को मान्यता मिल चुकी है।
विज्ञापन


इस प्रकार जिले में कुल 28 महाविद्यालयों में बीटीसी की मान्यता प्राप्त की है और 20 शिक्षण संस्थाओं ने यह मान्यता प्राप्त कर बीटीसी प्रशिक्षुओं को दो वर्ष के बीटीसी पाठ्यक्रम का प्रशिक्षण देने का काम शुरू कर दिया है। उल्लेखनीय है कि सत्र 2013 से पहले कुल 30 महाविद्यालयों-शिक्षण संस्थाओं को बीटीसी की मान्यता प्राप्त हुई थी। उसके बाद 18 महाविद्यालयों-शिक्षण संस्थाओं ने बीटीसी की मान्यता गत महीने प्राप्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन नए महाविद्यालयों-शिक्षण संस्थाओं में 50-50 सीटों के तहत कुल 900 अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रदेश में गाजीपुर एकमात्र ऐसा जिला है जहां सबसे अधिक 48 महाविद्यालय एवं शिक्षण संस्थाओं को बीटीसी की मान्यता प्रदान की गई है जबकि अन्य जिले इससे नीचे हैं। जिले में बाराचंवर, मुहम्मदाबाद, भदौरा, रेवतीपुर, करंडा तथा नगर ऐसे ब्लाक एवं क्षेत्र हैं जहां एक भी बीटीसी प्रशिक्षण संस्थान नहीं हैं। विभागीय सूत्रों के मुताबिक जिले में एक सत्र में कुल 26 सौ अभ्यर्थियों को बीटीसी ट्रेंड कर बीटीसी का दो वर्षीय प्रशिक्षण का प्रमाणपत्र देने की व्यवस्था पूरी हो चुकी है। इसमें दो सौ सीटें डायट की भी सम्मिलित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed