फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   BSP supremo pauses in Zip poll

जिपं चुनाव में बसपा-सपा ने बाजी मारी

Mon, 03 Jul 2017 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर Updated Mon, 03 Jul 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
पंचायत की रिक्त सीटों के उपचुनाव की मतगणना सोमवार को संबंधित ब्लाक मुख्यालयों पर कराई गई। कड़ी सुरक्षा के बीच मतों की गणना का कार्य दिन में पूरा कर लिया गया। घोषित नतीजों के अनुसार जिला पंचायत सदस्य कासिमाबाद तृतीय सीट पर बसपा की उम्मीदवार रीता देवी तथा करंडा प्रथम सीट पर सपा के लालबहादुर ने बाजी मारने में सफल रहे।
विज्ञापन


जबकि पांच ग्राम पंचायत में प्रधान पद की सीटों पर हुए उप चुनाव में कासिमाबाद के खजुहा में रमाकांत पांडेय, सैदपुर के भद्रसेन में सुनीता, मरदह के बिजौरा में योगेंद्र, रेवतीपुर के नसीरपुर में अनूप चौधरी तथा मुहम्मदाबाद ब्लाक के करमचंदपुर में जखनियां विस के विधायक त्रिवेणी राम के भाई विनोद राम निर्वाचित घोषित किए गए हैं।
विज्ञापन


पंचायत की रिक्त सीटों के लिए पहली जुलाई को मतदान कराया गया था। इस बीच जिला पंचायत सदस्य की दो सीटों पर 40.41 प्रतिशत तथा ग्राम पंचायत के प्रधान पद की पांच सीटों पर हुए चुनाव में 119 बूथों पर 67.59 फीसदी वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह आठ बजे से मतों की गिनती शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिन में मतगणना पूरी कर सभी नतीजे घोषित कर दिए गए। कासिमाबाद संवाददाता के अनुसार जिला पंचायत सदस्य कासिमाबाद तृतीय सीट पर बसपा प्रत्याशी ने शानदार जीत दर्ज की। बहुजन समाज पार्टी की रीता देवी को 7124, भारतीय समाज पार्टी की शीला देवी को 3076, समाजवादी पार्टी समर्थित भाकपा उम्मीदवार पुष्पा देवी को 2522 तथा भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार गुड़िया देवी को 1554 मतों से संतोष करना पड़ा है।

रीता देवी ने इस चुनाव 4048 मतों से जीत हासिल की। ग्राम पंचायत खजुहां के उपचुनाव में रमाकांत पांडेय 839 मत पाकर चुनाव जीतने में सफल रहे। यहां पर प्रधान गिरजाशंकर यादव के निधन के बाद रिक्त हुई सीट पर उनकी पत्नी सुशीला देवी ने चुनाव लड़ा था, उन्हें 68 मतों से हार का सामना करना पड़ा है। सुशीला को 771 मत मिले। मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार ग्राम पंचायत करमचंदपुर के प्रधान पद की सीट पर जखनिया के भासपा विधायक त्रिवेणी राम के भाई विनोद राम 81 मत से विजयी घोषित किए गए।

उन्हें 455, मुसाफिर को 374 तथा दशरथ को 9 और 14 मत अवैध रहे। सैदपुर संवाददाता के अनुसार ग्राम पंचायत भद्रसेन के प्रधान पद पर सुनीता 458 मत पाकर निर्वाचित घोषित की गई। उनकी निकटतम प्रतिद्वंदी रीता को 394 मत मिले। करंडा संवाददाता के अनुसार जिला पंचायत सदस्य करंडा प्रथम की सीट पर सपा की साइकल सबसे आगे रही।

सपा उम्मीदवार लालबहादुर को 5267, बसपा के चक्रवर्ती को 3662, भाजपा के जयप्रकाश बिंद को 2884, अजय मौर्य 1096, सत्यदेव 84 तथा शिवपूजन को 77 मत मिले। सुहवल संवाददाता के अनुसार ग्राम पंचायत नसीरपुर में अनूप चौधरी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी पवन कुमार को कांटे के मुकाबले में  महज 9 मतों से पराजित कर  इस सीट पर दोबारा अपना परचम लहराया। अनूप को 416 तथा पवन को 407 मत मिले।


मरदह संवाददाता के अनुसार ग्राम पंचायत बिजौरा के प्रधान पद पर योगेंद्र शर्मा ने ललिया देवी को 208 वोटों से पराजित किया। योगेंद्र को 1201 एवं ललिया को 993 मत मिले। सभी निर्वाचित प्रत्याशियों को रिटर्निंग अधिकारियों की तरफ से प्रमाणपत्र प्रदान किया गया।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed