{"_id":"661c1b71224ae1034f02f71e","slug":"bsp-candidate-made-sharp-remarks-on-samajwadi-party-and-bhartiya-janta-party-candidates-2024-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: 'कोई असल माफिया तो कोई नकल माफिया, रक्षा करेंगे...' BSP प्रत्याशी ने सपा-भाजपा पर की तीखी टिप्पणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'कोई असल माफिया तो कोई नकल माफिया, रक्षा करेंगे...' BSP प्रत्याशी ने सपा-भाजपा पर की तीखी टिप्पणी
Sun, 14 Apr 2024 11:39 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sun, 14 Apr 2024 11:39 PM IST
सार
Lok Sabha Election: बसपा प्रत्याशी डॉ. उमेश सिंह ने कहा कि आज दोनों तरफ से माफिया हैं। इनमें एक असल माफिया हैं तो दूसरा नकल माफिया है। अब गजानन जी रक्षा करेंगे असल माफिया और नकल माफिया से।
विज्ञापन
डॉ. उमेश सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बसपा ने डॉ. उमेश सिंह को गाजीपुर लोकसभा सीट से अपना प्रत्याशी बनाया है। प्रत्याशी घोषित होने के बाद सपा और भाजपा के प्रत्याशी को लेकर तीखी टिप्पणी किया है। उन्होंने प्रत्याशी घोषित होने के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि गाजीपुर हमेशा वीरों की धरती रही है। क्रांतिकारियों का जिला रहा है।
विज्ञापन
कहा कि यहां कलम के सिपाही पैदा हुए। लेकिन दुर्भाग्य रहा है कि जिला कुछ समय माफियाओं के चंगुल में रहा। आज दोनों तरफ से माफिया हैं। इनमें एक असल माफिया हैं तो दूसरा नकल माफिया है। अब गजानन जी रक्षा करेंगे असल माफिया और नकल माफिया से।
विज्ञापन
बता दें कि गाजीपुर लोकसभा सीट से सपा ने सीटिंग सांसद अफजाल अंसारी तो भाजपा ने संघ से जुड़े और तीन विद्यालयों का संचालन करा रहे पारस नाथ राय को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। इन दोनों प्रत्याशियों का नाम लिए बसपा के प्रत्याशी ने तीखी टिप्पणी की है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बसपा के प्रत्याशी का जनता इंतजार कर रही थी। अब कल से फिजा कुछ और होगी। वर्ष 2019 में बसपा के टिकट से जीते अफजाल अंसारी को लेकर भी किए गए सवाल पर बसपा प्रत्याशी ने कहा कि कुछ दिन पहले से उनके (अफजाल अंसारी) द्वारा अपने को प्रचारित कराया जा रहा था हम मसीहा हैं, लेकिन वो खुद गायब हो गए।
उन्हें हमने (बसपा) नहीं भगाया। यही नहीं, उन्होंने (अफजाल अंसारी) ने संसद से इस्तीफा तक नहीं दिया है। अब जनता तय करेगी नैतिकता कुछ होती भी है या नहीं, वसूलों की लड़ाई होनी चाहिए की नहीं। इसी तरह एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि बसपा सर्व समाज की हिस्सेदारी तय करने जा रही है। पार्टी ने हर समाज के लोगों को टिकट दिया है।